फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scavengers raised slogans against the government

Gurugram News: सफाईकर्मियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 10 Dec 2023 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Scavengers raised slogans against the government
हड़ताल व आंदोलन को तेज करने के लिए आज तैयार की जाएगी रूपरेखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। छंटनीग्रस्त सफाई कर्मियों की हड़ताल रविवार को 61वें दिन भी जारी रही। कार्यकारी प्रधान बसंत कुमार व इकाई के कार्यकारी प्रधान कैलाश कुमार संगेलिया की अध्यक्षता में हड़ताली कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताली कर्मचारी अपने प्रदर्शन व आंदोलन को तेज करते हुए निगम आयुक्त सहित अन्य नेताओं के पुतले दहन करने की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।
कर्मचारी नेताओं ने मांग करते हुए कहा छंटनीग्रस्त सफाईकर्मियों का बकाया तीन माह का वेतन, 10 माह के ईपीएफ, ईएसआई का भुगतान और 3480 कर्मचारियों में से हरियाणा सरकार के पत्र 30 सितंबर 2019 के अनुसार 946 सफाई कर्मचारियों को विभाग रोल पर करने की मांग उठाई। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि हड़ताल व आंदोलन को तेज करने के लिए सोमवार को रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा हरियाणा सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए निगम अधिकारियों ने ठेकेदारों से मिलीभगत करके अपनी जेब भरने के लिए 3480 गरीब सफाईकर्मियों को नौकरी से बाहर करके उनके परिवारों के 20000 लोगों को भुखमरी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। हड़ताल में संजय, धर्मपाल, सुरेंद्र, सुमित, अरुण, कमला, पिंकी, निर्मल, राकेश, दीपा, प्रिया, अशोक, सुरेश, सुशीला देवी, सोनिया, अनीता व रीना सहित काफी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed