फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   sayunkat Ahir regiment morcha gurugram deamand to start Ahir regiment sought support from public representatives

अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग, संयुक्त मोर्चा ने जनप्रतिनिधियों से मांगा समर्थन

Sat, 12 Feb 2022 09:47 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 12 Feb 2022 09:47 AM IST
सार

गुरुग्राम में अहीर रेजिमेँट की मांग के लिए संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा ने जनप्रतिनिधियों से समर्थन मांगा है। मोर्चा के सदस्यों ने सांसदों से इस मुद्दे को संसद में उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
sayunkat Ahir regiment morcha gurugram deamand to start Ahir regiment sought support from public representatives
अहीर रेजिमेंट मोर्चा के सदस्य बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में अहीर रेजिमेंट की मांग के लिए अब संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा ने संघर्ष तेज कर दिया है। इसके लिए मोर्चा ने जनप्रतिनिधियों का समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में मोर्चा के संस्थापक सदस्य मनोज कांकरोला ने राजस्थान के बहरोड से विधायक बलजीत यादव और कोटपुतली से विधायक राजेंद्र यादव से मिलकर समर्थन मांगा। दोनों विधायकों ने तन-मन-धन से समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह सहित समाज के अन्य नेताओं को पत्र लिखकर भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को संसद में उठाने की गुहार लगाई है।  
विज्ञापन


मोर्चा ने बताया है कि इनके अलावा देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित देश व प्रदेश के बड़े नेताओं को भी पत्र व ईमेल के माध्यम से भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed