{"_id":"6824e997e52ac2b9a30e36d9","slug":"sarpanch-of-basai-meo-village-suspended-for-constructing-illegal-road-in-aravalli-forest-area-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103262-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अरावली वन क्षेत्र में अवैध रास्ते का निर्माण करने पर बसई मेव गांव का सरपंच निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अरावली वन क्षेत्र में अवैध रास्ते का निर्माण करने पर बसई मेव गांव का सरपंच निलंबित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। अरावली के पौधरोपण क्षेत्र में अवैध खनन नेटवर्क में स्थानीय मिलीभगत पर नकेल कसते हुए जिला नूंह के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बसई मेव गांव के सरपंच हनीफ निलंबित कर दिया है। उपायुक्त ने सेंट्रल कम्पावरडिड कमेटी की रिपोर्ट पर संवेदनशील अरावली में अनधिकृत सड़क के निर्माण में सहायता करने के लिए यह कार्रवाई की है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के खंड विकास पंचायत अधिकारी को तुरंत सरपंच से रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर बहुमत वाले पंच को रिकॉर्ड सौंपने के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिला उपायुक्त के दिशा निर्देश पर बसई मेव नांगल, छपरा से आने वाले खनन सामग्री को लेकर तीन चेक पोस्ट नाके हरियाणा प्रशासन की ओर से लगाए गए हैं। इनमें तीन शिफ्ट में अधिकारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध खनन को बढ़ावा देने वाले लोगों की पहचान की जा रही है गत दिनों नागल छपरा को जाने वाले अवैध रास्तों को प्रशासन द्वारा काटा गया है अगर कोई भी व्यक्ति अवैध रास्तों को चालू करने का प्रयास करता है तो ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। - लक्ष्मी नारायण , एसडीएम, फिरोजपुर झिरका।