'कई बार लूटी मेरी अस्मत': चुनाव में वोट मांगने आया और जीवनभर का दर्द दे गया सरपंच पति, हर बार देता एक ही धमकी
आरोपी ने उसे कहा कि अब मैनेजर आएगा और इंटरव्यू लेगा, लेकिन मैं बेसुध हो गई, जब उसे होश आया तो महिला को अपने साथ गलत होने का आभास हुआ। इस अपराध पर महिला ने आरोपी का विरोध किया तो अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी थी।
विस्तार
गुरुग्राम के एक गांव की महिला सरपंच के पति ने अपने ही गांव की एक महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोपी ने एक अश्लील वीडियो बनाया था। आरोपी वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता था। थाना बिलासपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि अक्तूबर 2022 में सरपंच चुनाव के दौरान आरोपी से मिली थी। पीड़िता के घर अपनी पत्नी के सरपंच के चुनाव के लिए वोट मांगने आया था। आरोपी ने महिला से कहा कि जब पत्नी सरपंच बन जाएगी तो, तुम्हें अपनी कंपनी में 30 हजार वेतन की नौकरी पर रख लूंगा।
पत्नी के सरपंच बनने पर आरोपी ने महिला को अपने ऑफिस पर आधार कार्ड लेकर बुलाया था। महिला को एक होटल में लेकर गया था। आरोपी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक व खाना खिलाया, जिसमें उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसे नशा हो गया।
आरोपी ने उसे कहा कि अब मैनेजर आएगा और इंटरव्यू लेगा, लेकिन मैं बेसुध हो गई, जब उसे होश आया तो महिला को अपने साथ गलत होने का आभास हुआ। इस अपराध पर महिला ने आरोपी का विरोध किया तो अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी थी।
इसके बाद आरोपी ने 28 जनवरी 2024 को ब्लैकमेल कर पीड़िता को होटल ले जाकर फिर से दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने आगे आरोप लगाया इसके बाद से आरोपी जबरदस्ती परेशान करने, बाहर आने का दबाव बनाने और मना करने पर लाइसेंसी हथियार मारकर फेंकने की धमकी देता था। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का राजस्थान में दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन शोषण किया था।