फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sanitation consultant remains intact even after the end of the agreement

करार समाप्त होने पर भी स्वच्छता सलाहकार बरकरार

Sat, 28 Aug 2021 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Sanitation consultant remains intact even after the end of the agreement
गुरुग्राम। नगर निगम में अनियमितताओं का आलम यह है कि अधिकारी को हटाने के लिए सदन की बैठक में प्रस्ताव पास होता है और निगम प्रशासन उसे नए-नए पद देकर नवाजता है। यहां बतौर स्वच्छता सलाहकार कार्यरत हरभजन सिंह का करार समाप्त हो गया था तो पार्षदों को उम्मीद थी कि अब किसी नए व्यक्ति को कामकाज देकर स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

निगम प्रशासन ने हरभजन सिंह को उनके पद पर यथावत रखा है। शुक्रवार को उन्होंने विभागीय कर्मचारियों के साथ बैठक भी की। वैसे तो सिंह को निगम में स्वच्छता संबंधी कार्यों, पॉलिथीन व प्लास्टिक के प्रति जागरूकता के लिए नियुक्त किया गया था लेकिन वह अपने कार्यकाल के दौरान खासे विवादित रहे और पार्षदों के भी निशाने पर रहे। सिंह पर बिना ऑनलाइन टेंडर निकाले अपनी मर्जी से स्वच्छता एजेंसियों को लगाने का एक बड़ा आरोप लग चुका है।
विज्ञापन

तो फिर सदन की बैठक का क्या औचित्य
यहां तक कि पिछली 31 जुलाई को निगम के सदन की सामान्य बैठक में भी स्वच्छता की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए पार्षदों ने हरभजन सिंह की नाकामी की बात उठायी थी। इस दौरान पार्षदों ने एक सुर में उन्हें हटाने की मांग की थी, जिसे सदन में स्वीकार भी कर लिया गया था। अब करीब एक माह बीत जाने के बाद भी हरभजन को नगर निगम में यथावत रखा गया है। ऐसे में पार्षदों का कहना है कि जब सदन की बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही तो फिर बैठक का क्या औचित्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद ने जोरशोर से उठाया था मुद्दा
पार्षद अश्वनी शर्मा ने शहर में स्वच्छ भारत मिशन की नाकामी व बदहाल सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि निगम के नाकारा अधिकारियों-कर्मचारियों के चलते सेक्टर-32 में एक और कूड़े का पहाड़ खड़ा हो रहा है। उन्होेंने हाईवे व झाड़सा के बीच सेक्टर-32 में खाली पड़ी शासकीय जमीन को एक और बंधवाड़ी बनाने का आरोप लगाते हुए नाकारा अधिकारियों की जमकर खिंचाई की थी। अन्य पार्षदों ने भी अश्वनी शर्मा के मुद्दे पर सहमति जताई थी। संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) धीरज कुमार से भी हरभजन सिंह के संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं।

हमने निगम के सदन की बैठक में बदहाल सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए हरभजन सिंह को तत्काल बर्खाश्त करने की मांग की थी, जिसे सर्वसम्मति से मान भी लिया गया था लेकिन अब भी हरभजन सिंह पद पर बने हुए हैं। जब सदन की बैठक में उठाए गए मुद्दों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही तो फिर हम और क्या उम्मीद करें।
- अश्वनी शर्मा, निगम पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed