फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sample collect for DNA

मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजे

Thu, 29 Oct 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sample collect for DNA
गुरुग्राम/सोहना। सोहना रोड पर स्थित गांव घामडोज के पास गाड़ी में जली अवस्था में मिले चिकित्सक कुमरपाल राघव उर्फ सोनू के शव का बृहस्पतिवार को मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। बोर्ड में शामिल चिकित्सक इरफान ने बताया कि शव के कंकाल के टुकड़े थे, जिनका पोस्टमार्टम किया गया है। इसके अलावा कुछ आंत जली अवस्था में थी। इन दोनों के सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए मधुबन लैब में भेजे गए हैं। करीब 45 दिन बाद इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

उधर, भोंडसी थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज का कहना है कि शव बुरी तरह से जल चुका था। जलने के कारण कंकाल भी गाड़ी में बिखर गया था जिसे एकत्र करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के भाई प्रेमपाल राघव के बयान पर कार्रवाई की गई है। प्रेमपाल ने मौत को संदिग्ध तो माना है, लेकिन किसी भी व्यक्ति पर शक नहीं जताया है।
विज्ञापन

प्रेमपाल ने बताया कि सोनू ने बीएमएस की पढ़ाई की थी और सोहना में कृष्णा अस्पताल चलाता था। गाड़ी सोनू ने दो साल पहले खरीदी थी, जिसमें सीएनजी किट लगी हुई थी। ऐसा माना जा रहा है कि सीएनजी लीक होने के कारण यह घटना घटित हुई। वहीं, गाड़ी का दरवाजा खुला मिलने पर हत्या का शक भी जाहिर हो रहा है। उन्होंने बताया कि सोनू गांव में नहीं रहता था। उसने दमदमा रोड पर बनी एक सोसाइटी में फ्लैट लिया हुआ था जिसमें वह रहता था। ऐसे में उसकी गाड़ी का गांव के पास जली अवस्था में मिलना शक जाहिर कर रहा है। गौरतलब है कि बुधवार सुबह चिकित्सक सोनू का शव गाड़ी से जली अवस्था में मिला था। गाड़ी व शव जला मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed