फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sadbhavna Yatra will start on foot from Rajiv Chowk to Nuh

Gurugram News: राजीव चौक से नूंह तक निकलेगी पैदल सद्भावना यात्रा

Wed, 09 Aug 2023 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sadbhavna Yatra will start on foot from Rajiv Chowk to Nuh
नूंह में हुए दंगे के बाद भाईचारा कायम करने की कवायद, सद्भावना कमेटी ने की पहल
विज्ञापन


कमेटी में सर्व समाज के लोग शामिल, बैठक के बाद अफवाह खत्म करने की हुई बात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आठ दिन पहले नूंह में हुए दंगे के बाद अब गुरुग्राम के विकास पर ग्रहण लगता देख सद्भावना कमेटी ने भाई चारा कायम करने की पहल की है। कमेटी के सदस्यों ने एक बैठक के बाद यह तय किया है कि लोगों में भाईचारे का संदेश देने के राजीव चौक से नूंह तक एक पैदल सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सभी धर्म के लोग शामिल होंगे।
सद्भावना कमेटी के प्रधान विजय यादव शिकोहपुर ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझ कर अहीरवाल का माहौल खराब कर रही है। यहां पर अलग-अलग संगठनों की ओर से भड़काऊ भाषण दिया जा रहा है। सरकार को गुरुग्राम के विकास की ओर ध्यान देना चाहिए। यात्राएं यहां की जल समस्या की निकासी के लिए निकाली जानी चाहिए। न कि धार्मिक हिंसा भड़काने के लिए निकाली जानी चाहिए। उनका आरोप है कि सरकार पूरे मामले में फेल रही है। खुफिया विभाग की ओर से जानकारी के बाद भी प्रशासन सोता रहा । अधिकारी अवकाश लेकर चले गए। उनका आरोप है कि जिस तरह से बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद व दूसरी तरफ से भी कुछ असामाजिक तत्व भड़काऊ भाषण देकर माहौल खराब कर रहे हैं उसे स्वीकार नहीं किया जाएंगा। अहीरवाल की जनता इस क्षेत्र को हिंदू-मुस्लिम की राजनीति की प्रयोगशाला नहीं बनने देंगी। गुरुग्राम की एक वैश्विक पहचान है व यह शहर हरियाणा की आर्थिक राजधानी है और यह विकास यहां की जनता के भाईचारे व शांति से ही संभव हुआ। हम इस क्षेत्र को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद व यात्रा पर हमला करने वालों की विभाजन कारी राजनीति के कारण बर्बाद नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा कि गुरुग्राम व नूंह की जिम्मेदार सरदारी जल्द ही राजीव चौक गुड़गांव से नूंह (मेवात) तक एक सद्भावना पद यात्रा करेगी। रमजान चौधरी ने कहा कि हम मेवातवासी इस भाईचारे को टूटने नहीं देंगे वहीं प्रदीप जैलदार ने कहा कि दोषी कोई भी हो उसे सजा मिले परन्तु निर्दोष को परेशान न किया जाए। रोहतास सरपंच व जगपाल यादव ने कहा कि हम सब मिलजुल कर रहेंगे तभी विकास होगा। यहां मुकेश पवन चौधरी,रेखा यादव, पवन नेहरा ललित कटारिया, अभिषेक अरोड़ा व गौरव गुर्जर आदि ने भाईचारे व सद्भावना की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed