{"_id":"5f0dbe9e8ebc3e63d016a034","slug":"sachin-piolet-decided-at-mid-night-not-to-go-jaipur-meeting-gurgaon-news-noi523278088","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायलट ने गुरुग्राम में विधायक दल की बैठक में नहीं जाने का लिया था निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायलट ने गुरुग्राम में विधायक दल की बैठक में नहीं जाने का लिया था निर्णय
विज्ञापन
गुरुग्राम। कांग्रेस आलाकमान से नाराज चले रहे और राजस्थान के मुख्यमंत्री पद से अशोक गहलोत को हटवाने पर अड़े सचिन पायलट ने सोमवार की रात गुरुग्राम स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में ठहरे अपने साथी विधायकों के साथ अपनी रणनीति तय की थी। इस दौरान ही पायलट समेत सभी डेढ़ दर्जन विधायकों ने मंगलवार को जयपुर नहीं जाने का निर्णय लिया था। दरअसल, कांग्रेस आलाकमान ने मंगलवार को जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई थी।
कांग्रेस आलाकमान के कड़े रुख के बाद बैठक में जाने के संबंध में सोमवार की रात सचिन पायलट अपनी भावी रणनीति तय करने के लिए आईटीसी ग्रैंड भारत होटल पहुंचे। यहां रुके अपने समर्थक विधायकों को पार्टी के रुख से अवगत कराते हुए विधायक दल की बैठक के बारे में राय ली। इस दौरान अधिकतर विधायकों ने बैठक में नहीं जाने का सुझाव दिया। विधायकों की राय जानने के बाद पायलट ने कहा कि वे भी बैठक में नहीं जाना चाहते हैं। इस कारण वे यहां रहे और वह दिल्ली जा रहे हैं।
दूसरी ओर, होटल में ठहरे पायलट के करीबी विधायक भंवर लाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अशोक गहलोत के पास बहुमत है तो वह सदन में अपनी ताकत दिखाएं। उन्होंने कहा कि गहलोत के पास बहुमत नहीं है। इस कारण उन्होंने विधायकों को होटल में बंदी बनाया है।
विज्ञापन
आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में शुक्रवार से राजस्थान कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट के समर्थक डेढ़ दर्जन विधायक रुके हुए हैं। इन विधायकों के यहां आने के बाद ही राजस्थान की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। इस कड़ी में कांग्रेस आलाकमान ने सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई, लेकिन इस बैठक में पायलट एवं उसके विधायक नहीं गए। इसके बाद कांग्रेस ने मंगलवार को फिर विधायक दल की बैठक बुलाने का निर्णय लिया और पायलट समेत सभी विधायकों को बैठक में आने का फरमान दिया था।