फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   RWA objects to OC for Rising Homes' T-7 tower.

Gurugram News: राइजिंग होम्स के टी-7 टावर के ओसी पर आरडब्ल्यूए को आपत्ति

Tue, 01 Sep 2026 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
RWA objects to OC for Rising Homes' T-7 tower.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। सेक्टर-92 की राइजिंग होम्स सोसाइटी के टी-7 टावर को मिले ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) पर आरडब्ल्यूए ने सवाल उठाए हैं। आरडब्ल्यूए ने अधिकारियों से टावर की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की मौके पर जांच कराने की मांग की है।

टी-7 टावर में 276 फ्लैट हैं। आरडब्ल्यूए ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग समेत दूसरे संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजी है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि टावर को ओसी देने से पहले सीवरेज, पार्किंग, फायर टेंडर की पहुंच और ग्रीन एरिया की ठीक से जांच होनी चाहिए थी। आरडब्ल्यूए ने कहा कि 276 फ्लैट के लिए 414 पार्किंग की जरूरत है। इसकी अलग से जांच होनी चाहिए। आरडब्ल्यूए को डर है कि कहीं पहले से रह रहे लोगों की पार्किंग या कॉमन एरिया को नए टावर की पार्किंग के रूप में तो नहीं दिखाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, टी-7 तक फायर टेंडर पहुंचने को लेकर भी आरडब्ल्यूए ने सवाल उठाए हैं। टावर की तरफ जाने वाले रास्ते में तेज मोड़ है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीन मलिक ने बताया कि फायर विभाग से मौके पर फायर टेंडर चलाकर जांच कराने की मांग की गई। इसके साथ ही पूरी सोसाइटी में ग्रीन एरिया की दोबारा जांच कराने की भी मांग की गई। उनका कहना है कि कुछ जगहों पर ग्रीन एरिया में पार्किंग या पक्का फर्श बना दिया गया है। सभी संबंधित विभागों से मौके पर संयुक्त जांच कराने और कमी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed