फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   RWA and citizens will become partners to improve street vending system

Gurugram News: स्ट्रीट वेंडिंग व्यवस्था सुधारने को आरडब्ल्यूए और नागरिक बनेंगे भागीदार

Fri, 07 Jul 2023 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
RWA and citizens will become partners to improve street vending system
लगातार शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम ने की पहल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब शहर की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधि व नागरिकों की भी भागीदारी होगी। यह लोग अब अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े सुझाव नगर निगम को देंगे।

नगर निगम के आयुक्त पीसी मीणा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में अव्यवस्थित स्ट्रीट वेंडिंग के बारे में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इससे एक ओर जहां सुचारु यातायात संचालन में परेशानी आती है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में देखा गया है कि वेंडिंग जोन में निर्धारित संख्या से अधिक वेंडर्स आ गए हैं या अवैध वेंडर्स की वजह से यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है। निगमायुक्त ने निर्देश दिया कि उपरोक्त फीडबैक व सुझावों के बाद ही कोई भी नया (संस्तुति पत्र) एलओआर जारी किया जाए। इसके साथ ही जिनका नवीनीकरण होना है, वे भी बिना फिर से आकलन के रिन्यू न हों। आरडब्ल्यूए व नागरिक अपने-अपने क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडर्स की संख्या को कम-ज्यादा करने, वेंडिंग स्थान की स्थिति, अवैध वेंडर्स की जानकारी आदि सुझाव अगले 10 दिन तक दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed