फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   rudrika boxing champion in junior category

जूनियर वर्ग के 60 किलो भारवर्ग में रूद्रिका बनी चैंपियन

Sun, 30 Jun 2019 10:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
rudrika  boxing champion in junior category
फाइल फोटो

गुरुग्राम। भोंडसी स्थित निजी स्कूल में आयोजित चौथी सब-जूनियर और दूसरी जूनियर राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। सब जूनियर वर्ग के 60 किलो भारवर्ग मुकाबले में गुरुग्राम की रूद्रिका और जूनियर वर्ग के 63 किलो भारवर्ग में खुशी चैंपियन बनी।

विज्ञापन


बॉक्सिंग एसोसिएशन गुरुग्राम के सचिव भूषण सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में रविवार को हुए फाइनल मुकाबलों में सब-जूनियर श्रेणी के 34 किलो भारवर्ग में रोहतक की दीप्ति, 36 किलो भारवर्ग में झज्जर की मोनिका, 38 किलो भारवर्ग में भिवानी की तन्नू, 40 किलो में सोनीपत की विशू, 42 किलो भारवर्ग में फरीदाबाद की कशिश, 44 किलो में भारवर्ग भिवानी की अंतिमा, 46 किलो भारवर्ग में सोनीपत की निशू, 48 किलो भारवर्ग में हिसार की अन्नू, 50 किलो भारवर्ग में करनाल की तमन्ना, 52 किलो भारवर्ग में हिसार कि विधि, 52 किलो भारवर्ग में चरखी दादरी की की प्रिया, 57 किलो भारवर्ग में कैथल कि मुस्कान व 63 किलो भारवर्ग में प्रांजल यादव विजेता बनी।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग के 46 किलो में अंबाला की कल्पना, 48 किलो में भिवानी की तमन्ना, 50 किलो में चरखी दादरी की रिंकू, 52 किलो में फतेहाबाद की तन्नू, 54 किलो में झज्जर की नेहा, 57 किलो में पानीपत की कीर्ति, 66 किलो में कैथल की जाशू, 70 किलो में कैथल की स्नेहा, 75 किलो में झज्जर की मांसी, 80 किलो में कैथल की कोमल और 80 प्लस भारवर्ग में भिवानी की दीपिका विजेता रही। प्रतियोगिता में भिवानी, कैथल, सोनीपत, झज्जर, अंबाला, चरखी दादरी, फतेहाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों से महिला मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में पलवल जिले की एसोसिएशन प्रधान चमेली देवी, झज्जर के पूर्व पार्षद धर्मपाल यादव, भोंडसी के पूर्व सरपंच संजय राघव व राजकुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर कोच अनिल कुमार, ओलंपियन मुक्केबाज मैरीकॉम के कोच छोटेलाल यादव भी मुक्केबाजों के बीच पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed