फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rs 5 lakh looted from contractor

Gurugram News: गन प्वाइंट पर ठेकेदार का अपहरण कर मांगे पांच लाख रुपये

Tue, 28 Feb 2023 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rs 5 lakh looted from contractor
गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में गन प्वाइंट पर मैन पावर का काम करने वाले ठेकेदार को कार में बंधक बनाकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी बाद में ढाई लाख रुपये फिरौती के रूप में वसूलने के बाद उसे झज्जर में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर चालीस थाना प्रभारी के साथ सीआईए सेक्टर 31 व सेक्टर 40 सीआईए भी मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार दिल्ली के महिपालपुर में रहने वाले नितिन कुमार मैन पावर सप्लाई का काम करते हैं। उनको विक्की नामक युवक ने 25 फरवरी की दोपहर फोन करके आईटी सेक्टर के लिए लड़के मांगे और उसे के स्टार मॉल के निकट बुलाया। नितिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्टार मॉल के निकट पहुंचा तो वहां पर विक्की के साथ दो-तीन अन्य युवक भी खड़े थे। जो वेन्यू और मारुति स्विफ्ट कार से आए थे। विक्की व एक अन्य ने बात करने के बहाने नितिन को जबरन कार में बैठा लिया और उसे गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने नितिन से कहा कि वह अपने घर से पांच लाख रुपये का इंतजाम करवा ले वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद आरोपी उसका अपहरण कर भिवानी ले गए। जहां आरोपियों ने नितिन से अपने घर वालों से बात कर फिरौती के पैसे दिल्ली के वसंत कुंज में दीप पब्लिक स्कूल के निकट एक साथी को देने को कहा। इसके बाद नितिन ने अपने दोस्त रोहित को फोन करके घर से पैसे पहुंचाने की बात कही, लेकिन घर पर ढाई लाख रुपये थे। उसे लेकर रोहित ने निर्धारित जगह पर खड़े युवक को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने नितिन को झज्जर में बस स्टैंड के नजदीक लाकर छोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

आरोपी की पीड़ित से है जान पहचान, 120 बार हुई अब तक बातचीत

मामले की जांच कर रही सीआईए टीम को पता चला कि पीड़ित व अपहरणकर्ता में बहुत पुरानी जान पहचान है। दोनों की आपस में 120 बार बातचीत हुई है। अब तक की छानबीन में आपस के लेन-देन का मामला सामने आया है। अपराध तो हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed