{"_id":"67323e7187a840225b0004fa","slug":"rs-2-crore-extortion-money-demanded-from-hotel-owner-lady-don-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-43600-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: होटल मालिक से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, लेडी डॉन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: होटल मालिक से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, लेडी डॉन गिरफ्तार
विज्ञापन
- गैंगस्टर कौशल की दूसरी पत्नी है मनीषा,
विदेश में बैठे भाई से कारोबारियों को दिलाती थी धमकी
- छह दिन की पुलिस रिमांड पर एसटीएफ और राजस्थान पुलिस के सहयोग से सीआईए मानेसर की टीम ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में होटल कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर कौशल की दूसरी पत्नी लेडी डॉन मनीषा को गिरफ्तार किया है। लेडी डॉन जेल के बाहर रहकर विदेश में रहने वाले अपने भाई से धमकी दिलाकर वारदात को अंजाम दे रही थी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक होटल कारोबारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में मानेसर सीआईए की टीम ने छह दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। यह कार्रवाई एसटीएफ गुरुग्राम, राजस्थान पुलिस और सीआईए मानेसर की संयुक्त टीम ने की है।
तीन माह पहले बिलासपुर थाने में दर्ज मामले में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान मनीषा (उम्र-35 वर्ष) पत्नी कौशल चौधरी निवासी गांव नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम के रूप में की थी। पुलिस ने रविवार शाम को उसे सेक्टर नौ थाना क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया है। कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से इनामी होने के साथ ही 8 सितंबर को राजस्थान के नीमराना हाइवे किंग्स के मालिक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में हुई फायरिंग की जांच में मास्टर माइंड थी। इसी ने पंजाब से शूटर और असलहे उपलब्ध कराए थे। इसकी लोकेशन के हिसाब से पुलिस जांच में लगी हुई थी। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी महिला मनीषा के खिलाफ अवैध वसूली करने, हत्या करने, धोखाधड़ी करने के संबंध में 03 अभियोग गुरुग्राम में दर्ज हैं। आरोपी इससे पहले भोंडसी जेल, गुरुग्राम और होशियारपुर (पंजाब) जेल में भी रह चुकी है। पुलिस ने उसके 02 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसीपी क्राइम वरुण दहिया के अनुसार आरोपी छह दिन की पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ में इसे सहयोग करने वालों का भी खुलासा होगा।