फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Robbed mobile and cash from the driver by showing weapons

हथियार दिखाकर चालक से मोबाइल और नकदी लूटे

Thu, 22 Jul 2021 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Robbed mobile and cash from the driver by showing weapons
गुरुग्राम। स्पेयर पार्ट्स से भरा कैंटर रुकवाकर चालक-हेल्पर से मोबाइल और कैश लूट कर बदमाश फरार हो गए। वारदात बुधवार देर रात करीब 2 बजे फरीदाबाद रोड पर घाटा गांव के पास हुई। कार सवार आरोपियों ने पीड़ित से मोबाइल व 2 हजार रुपये नकद छीन लिए। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अमित का कहना है कि आस-पास के सीसीटीवी के फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही वारदात को खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रयागराज के गांव खलसा निवासी बृजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि फरीदाबाद की एक कंपनी में कैंटर चालक है। बुधवार रात को मारुति सुजुकी कंपनी के स्पेयर पार्ट्स लेकर सहयोगी यूपी हाथरस निवासी राजू के साथ मानेसर के लिए निकला। मानेसर में कैंटर से पार्ट्स खाली कर वह फरीदाबाद के लिए निकल गया। देर रात करीब 2 बजे गांव घाटा ट्रैफिक सिग्नल पर पहुंचा। सिग्नल क्रॉस करते ही पीछे से आई कार ने ओवरटेक किया और कैंटर के आगे लगा रुकवा ली। आरोप है कि कैंटर से दो युवक उतरे जिनमें से एक ने सफेद पगड़ी बांध रखी थी और हल्की दाढ़ी थी। एक आरोपी ने कैंटर की खिड़की खोल चालक को नीचे खींच लिया।
विज्ञापन

दूसरे आरोपी ने कैंटर के बोनट पर रखे दो मोबाइल ले लिए। फिर आरोपी ने चालक को कट्टा दिखाया और दूसरे बदमाश ने उसकी जेब से 2 हजार रुपये छीन लिए। एक आरोपी ने हेल्पर राजू को कैंटर से नीचे उतार उसकी तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर दोनों आरोपी कार में सवार होकर बादशाहपुर की ओर फरार हो गए। एक राहगीर को रुकवा पीड़ित ने उसे वारदात बारे बताया और फिर राहगीर के मोबाइल से पुलिस को वारदात की सूचना दी। सेक्टर-56 थाना के एसआई दलीप सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कार नंबर के जरिये आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed