फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road from Vatika Chowk to NH-48 will be elevated

Gurugram News: वाटिका चौक से एनएच-48 तक सड़क होगी एलिवेटेड

Sat, 06 Jul 2024 05:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Road from Vatika Chowk to NH-48 will be elevated
जीएमडीए की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव, 750 करोड़ से बनेगा 5.5 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड
विज्ञापन

मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) वाटिका चौक से एनएच-48 (खेड़कीदौला) तक करीब 5.5 किलोमीटर सड़क को द्वारका एक्सप्रेसवे की तर्ज पर एलिवेटेड बनवाने की योजना पर काम कर रहा है। करीब 750 करोड़ रुपये की परियोजना को जीएमडीए की बोर्ड बैठक में सीएम के सामने रखा जाएगा। बोर्ड की मंजूरी के बाद निर्माण पर काम शुरू होगा। वाटिका चौक से एनएच-48 (साउथर्न पेरिफेरल रोड) तक एलिवेटेड बनने से वाहन चालक दिल्ली में शिव मूर्ति से द्वारका एक्सप्रेसवे होकर सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहुंच जाएंगे।
प्रदेश सरकार ने शहर के विकास को देखते हुए एनपीआर और एसपीआर का निर्माण कराया था। इसमें एनपीआर दिल्ली से जुड़ा होने से इसे द्वारका एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित कर दिया गया है। इससे गुरुग्राम और दिल्ली के बीच यातायात सुगम हो गया है। वहीं, एसपीआर का भाग एनएच-48-वाटिका चौक-घाटा तक की हालत बदतर है। पहले जीएमडीए ने घाटा से एनएच-48 तक सड़क पर आठ फ्लाई ओवर बनाने की योजना तैयार की थी। 10वीं प्राधिकरण बैठक में सड़क को फरीदाबाद रोड से एनएच-48 तक सिग्नल फ्री कॉरिडोर में अपग्रेड करने का प्रस्ताव रखा गया था। सड़क को फरीदाबाद रोड से एनएच-48 तक सिग्नल फ्री कॉरिडोर में अपग्रेड करने के लिए 8 फ्लाईओवर के साथ एक संशोधित योजना तैयार की गई है। बोर्ड की हुई अन्य बैठकों में सदस्यों ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-सोहना रोड (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे) पूरी तरह से एलिवेटेड हैं। इसमें यह सुझाव दिया गया कि एनएच-48 से वाटिका चौक तक एसपीआर का हिस्सा भी पूरी तरह से एलिवेटेड होना चाहिए, ताकि शिव मूर्ति (दिल्ली) से जयपुर हाईवे और मुंबई एक्सप्रेसवे दोनों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान की जा सके। विस्तृत चर्चा के बाद, निर्णय लिया गया कि केवल घाटा से वाटिका चौक तक सड़क खंड के लिए डीपीआर को मंजूरी दी जाए। जबकि, जयपुर, सोहना, पलवल, दादरी, नारनौल, मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र से भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही और आवासीय क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए तथा प्राधिकरण के सदस्यों के सुझावों के आधार वाटिका चौक से एनएच-48 तक सिग्नल मुक्त कॉरिडोर के रूप में अपग्रेड करने का प्रस्ताव है, जिसमें एलिवेटेड कॉरिडोर का प्रावधान किया गया है। इसमें छह लेन का एलिवेटेड होगा। वहीं सर्विस लेन भी छह लेन, फुटपॉथ और साइकिल ट्रैक का प्रावधान किया जाएगा। इसे दो भागों में पूरा करना है। एक भाग में वाटिका चौक से एनएच-48 और दूसरा वाटिका चौक से घाटा गांव तक शामिल है। इससे फरीदाबाद से गुरुग्राम आने-जाने वाले वाहन चालकों भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-----
वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ बनेगा
साउथर्न पेरिफेरल रोड सेक्टर 68 से 79 तक विकसित हो रहा है। सभी सेक्टरों में तकरीबन 30 हजार परिवारों ने रहना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम के समय एसपीआर पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। दूसरी ओर एसपीआर रोड एलिवेटेड बनाने से इसे वाटिका चौक पर कनेक्ट करने के लिए क्लोवरलीफ का निर्माण करना होगा। जीएमडीए के अधिकारी एनएचएआई से मिल चुके हैं। जीएमडीए के मुताबिक, एनएच-248ए पर वाटिका चौक के समीप क्लोवरलीफ निर्माण की सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। इनके निर्माण से एनएच-48 और 248ए आपस में कनेक्ट हो जाएंगे। ऐसे होने से हजारों की संख्या में वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी। हालाकि, टोल टैक्स को लेकर सवाल खड़े हुए। इस पर एनएचएआई का कहना है कि एनएच248ए पर घामडौज गांव के समीप टोल प्लाजा स्थित है। ऐसे में टोल शुल्क को लेकर आपत्तियां उठेंगी। दूसरी ओर जीएमडीए का कहना है कि एनएचएआई सेटेलाइट आधारित टोल लगाए जा रहे हैं। ऐसे में प्रति किलोमीटर के हिसाब से निर्धारित दर के मुताबिक वाहन चालकों को टोल शुल्क देना होगा, जिससे किसी प्रकार की आपत्ति की गुंजाइश नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रस्तावित परियोजना-

-एलिवेटेड सड़क 3+3 लेन का होगी

-दोनों तरफ 3+3 लेन की सर्विस रोड

-सर्विस रोड के दोनों तरफ 3 मीटर चौड़ा फुटपाथ होगा

-सर्विस रोड के दोनों तरफ 2.5 मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक

-हरित क्षेत्र का विकास।
-प्रोजेक्ट की लागत-750 करोड़
-----
सीएम की अध्यक्षता में जीएमडीए की बोर्ड की बैठक दस जुलाई को प्रस्तावित है। इसका एजेंडा तैयार किया जा रहा है। इसमें सड़क, सीवर, पानी समेत अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। अरुण धनखड़, मुख्य अभियंता इंफ्रा-1 जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed