फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road collapsed near Sheeshpal Vihar on Gurugram-Sohna Highway

Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर शीशपाल विहार के पास सड़क धंसी

Tue, 06 May 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Road collapsed near Sheeshpal Vihar on Gurugram-Sohna Highway
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुुरुग्राम-सोहना हाईवे पर शीशपाल विहार के पास सड़क धंस गई है। जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस और जीएमडीए ने बैरिकेट करा दिया है। इससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। इससे पहले भी कई बार सीवर के कारण सड़क धंस चुकी है। जीएमडीए के एसई प्रवीन कुमार ने बताया कि सीवर लाइन पर काम चल रहा था और दीवार गिरने के कारण सिंक हो गया है। जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा। एनएचएआई डिप्टी मैनेजर कुलदीप ने बताया कि एलिवेटेड रोड के नीचे सीवर के कारण सिंक बना है। उन्होंने बताया कि जीएमडीए उसे ठीक करा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी दो-तीन बार सीवर के कारण हाईवे पर गड्ढा हो चुका है। सुभाष चौक से बादशाहपुर के पार तक करीब 11 किलोमीटर तक सोहना एलिवेटेड रोड बना हुआ है। हाईवे निर्माण करते समय मेन सीवर लाइन को शिफ्ट नहीं किया गया। दिसंबर 2023 में जीएमडीए की मेन सीवर लाइन का चेंबर टूट गया था। इसकी वजह से करीब तीन मीटर चौड़ाई में रोड धंस गया था। जुलाई 2024 में भी हाईवे धंस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed