फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ritu Bansiwal of Gurugram selected in Haryana Civil Service MLA Sudhir Singla congratulated reaching home

गुरुग्राम की रितु बंसीवाल हरियाणा सिविल सर्विस में चयनित: विधायक सुधीर सिंगला ने घर पहुंच कर दी बधाई

Fri, 10 Feb 2023 01:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Feb 2023 01:56 PM IST
सार

गुरुग्राम की रितु बंसीवाल के हरियाणा सिविल सर्विस में चयनित होने पर गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला ने राजेंद्रा पार्क स्थित उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। विधायक ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के प्रति प्रदेश सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
Ritu Bansiwal of Gurugram selected in Haryana Civil Service MLA Sudhir Singla congratulated reaching home
रितु बंसीवाल को बधाई देते गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम की रितु बंसीवाल के हरियाणा सिविल सर्विस में चयनित होने पर गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला ने बधाई दी। शहर के राजेंद्रा पार्क स्थित उनके आवास पर पहुंचे विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हमारी बेटी ऐसी उत्कृष्ट परीक्षा पास कर चयनित हुई है। गुरुग्राम के होनहार बेटे-बेटियों सदा अपनी प्रतिभा के बल पर देश-प्रदेश में नाम रोशन करते हैं।

विज्ञापन


सेना सहित अनेक क्षेत्रों में बेटियों का दबदबा
विधायक ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के प्रति प्रदेश सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। बेटियों को शिक्षा में किसी तरह की बाधा ना आए, उन्हें पढ़ाई में हर तरह से सहायता सरकार दे रही है। शिक्षा के साथ खेल, कला, सेना समेत अनेक क्षेत्रों में बेटियों का दबदबा है। उन्होंने बेटियों से कहा कि सभी बेटियां बेटी रितु से प्रेरणा लें। शिक्षा के क्षेत्र में खुद को मजबूत करें। इस अवसर पर विधायक के साथ पार्षद योगेन्द्र सारवान, अभिषेक गौड, अनुराग, दीपक शर्मा, गणपत राठौड़, सुधीर भदौरिया, अजीत बंसीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed