फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Risk of Accidents Due to Stray Animals on Main Roads

Gurugram News: मुख्य सड़कों पर लावारिस पशुओं से हादसे का खतरा

Fri, 17 Apr 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Risk of Accidents Due to Stray Animals on Main Roads
पशुओं के बीच सड़क पर बैठे होने से लगता है जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-54 और उसके आसपास की मुख्य सड़कों पर इन दिनों लावारिस पशुओं का आतंक चरम पर है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का आरोप है कि आसपास के गांवों तिगरा, उल्लावास, मैदावास और वजीराबाद व अन्य गांवों में चल रहीं डेयरियों के मालिक अपने पशुओं को चारे के खर्च से बचने के लिए दिनभर सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं।




वजीराबाद के दिनेश यादव ने बताया कि इन डेयरियों में 15 से 20 गाय और भैंसें रखी हुई हैं। डेयरी संचालक सुबह दूध निकालने के बाद इन्हें बेसहारा छोड़ देते हैं। ये पशु दिनभर कूड़े के ढेरों में मुंह मारते हैं और दोपहर में सड़क के बीचों-बीच पसरे रहते हैं। वहीं तिगरा के कृष्णपाल भारद्वाज का कहना है कि कई सालों से ये अवैध डेयरियां बेधड़क चल रही हैं। दोपहर के समय में पशुओं के बीच सड़क पर बैठे होने से सड़क पर जाम लग जाता है। पशुओं के झुंड के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के लिए निकलना दूभर हो गया है। वहीं रात के समय भी लावारिश पशु सड़कों पर बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed