फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rising Athlete: Ram dreams of shining on the international stage.

उभरते खिलाड़ी : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने का सपना संजोए हैं राम

Wed, 14 Oct 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Rising Athlete: Ram dreams of shining on the international stage.
जिले के 13 वर्षीय जूडो खिलाड़ी राम जंघू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। वह जिला और प्रदेश स्तर की जूडो प्रतियोगिताओं में छह स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं। अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयन हासिल करना है। राम के पिता प्रकाश जंघू ने बताया कि उनका बेटा राजीव गांधी हाई स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। वह पढ़ाई के साथ खेल में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। राम जूडो में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। प्रशिक्षक महिंदर सिंह के अनुसार, राम को जूडो से बेहद लगाव है। वह अकादमी में प्रतिदिन तीन से चार घंटे अभ्यास करते हैं। नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण से उन्होंने जिला और प्रदेश स्तर पर कई पदक हासिल किए हैं। प्रशिक्षक को उम्मीद है कि राम अपनी मेहनत और लगन से भविष्य में बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed