फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rise in eye flu patients at the Civil Hospital.

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में बढ़े आई फ्लू के मरीज

Tue, 07 Jul 2026 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Rise in eye flu patients at the Civil Hospital.
25 से 30 मरीज आई फ्लू से पीड़ित, बारिश और उमस ने बढ़ाई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में लगातार हो रही बारिश और बढ़ी उमस के बीच आंखों के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में इन दिनों कंजंक्टिवाइटिस (आई फ्लू) और ड्राई आई के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

सामान्य दिनों में आंखों के संक्रमण के 10 से 15 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में पहुंचते थे, लेकिन इन दिनों मामलों में करीब 25 से 30 मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज आंखों में लालपन, जलन, खुजली, पानी आने और सूजन जैसी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


नेत्र रोग विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के मौसम में नमी और संक्रमण तेजी से फैलने के कारण कंजंक्टिवाइटिस के मामले बढ़ जाते हैं। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, तौलिया, रूमाल या अन्य व्यक्तिगत वस्तुओं का साझा उपयोग करने से संक्रमण आसानी से फैल सकता है। बच्चों और बुजुर्गों में इसका खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साफ-सफाई का रखें ध्यान
अधिकांश मरीज समय पर उपचार लेने से तीन से पांच दिन में स्वस्थ हो जाते हैं, लेकिन लापरवाही बरतने पर संक्रमण बढ़ सकता है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को आवश्यक दवाओं के साथ आंखों की साफ-सफाई बनाए रखने, बार-बार हाथ धोने, आंखों को अनावश्यक रूप से न छूने और व्यक्तिगत वस्तुएं साझा नहीं करने की सलाह दी जा रही है।


स्वयं दवा लेने से बचें
आंखें लाल होने, लगातार पानी आने, तेज जलन, दर्द या धुंधला दिखाई देने जैसी शिकायत होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से जांच कराएं। समय पर उपचार और सावधानी बरतने से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। बारिश के मौसम में साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

---
सामान्य दिनों में नागरिक अस्पताल की नेत्र ओपीडी में ड्राई आई के 10 से 15 मरीज प्रतिदिन उपचार के लिए पहुंचते हैं। उमस और बारिश के कारण अब यह संख्या बढ़कर 25 से 30 प्रतिदिन हो गई है, जिससे ओपीडी पर मरीजों का दबाव बढ़ा है। -डाॅ. सुभ्रा, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article