फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Retired engineer cheated of Rs 41 lakh in the name of investment in stock market

Gurugram News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त इंजीनियर से 41 लाख की ठगी

Fri, 24 May 2024 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Retired engineer cheated of Rs 41 lakh in the name of investment in stock market
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। साइबर थाना वेस्ट क्षेत्र में साइबर ठगों ने निवेश कराने के नाम पर सेवानिवृत्त इंजीनियर से 41 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-10 निवासी सुमित कुमार मलिक ने कहा कि बीते दिनों उन्होंने इंटरनेट पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें शेयर बाजार में निवेश करने पर मुनाफे के बारे में बताया गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। वहीं उनके मोबाइल में एक शेयर खरीदने वाला एप डाउनलोड कराया। इसके बाद उनसे शेयर खरीदने के लिए कहा। शुरुआत में उन्होंने कुछ रुपये जमा कर शेयर खरीदे। इस पर उनके एप में लाभ दिखाया गया । साइबर ठगों ने सिक्योरिटी मनी व कई अन्य माध्यमों से सुमित से 41 लाख 20 हजार रुपये जमा करा लिए। रुपये नहीं निकल पाने पर उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed