{"_id":"6a24669b84a6386abe0135bf","slug":"retired-colonels-family-held-hostage-for-30-minutes-and-robbed-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90481-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेवानिवृत्त कर्नल के परिजन को 30 मिनट तक बंधक बनाकर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेवानिवृत्त कर्नल के परिजन को 30 मिनट तक बंधक बनाकर लूट
विज्ञापन
खिड़की तोड़कर घुसे चोर। संवाद
पालम विहार थाना इलाके के सेक्टर-23 की वारदात, 10 लाख से अधिक के आभूषण लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना इलाके के सेक्टर-23 में सेवानिवृत्त कर्नल के मकान से चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। चार नकाबपोश बदमाशों ने सेवानिवृत्त कर्नल की पहली मंजिल पर रहने वाले बेटे-बहू और 11 साल की पोती को लगभग 30 मिनट तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान बदमाशों ने 8 हजार रुपये , सोने व डायमंड के आभूषण लूट लिए। आरोपियों ने कर्नल की बहू के पहने हुए आभूषण भी उतरवा दिए। आभूषणों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
सेक्टर-23 के मकान नंबर 237 में ग्राउंड फ्लोर पर सेवानिवृत्त कर्नल सी.एल. जैन अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। पहली मंजिल पर उनके बेटा विकास जैन, अपनी पत्नी राखी और 11 साल की बेटी के साथ रहते हैं। विकास ने बताया कि बुधवार 3 जून की रात को वह अपने कमरे में सो गए। दूसरे कमरे में उनकी पत्नी व बेटी सो रही थी। देर रात लगभग पौने 3 बजे तीसरे कमरे की खिड़की में लगी ग्रिल काटकर एक बदमाश पहले अंदर घुसा। उसने कुंडी खोली और पीछे की बालकनी से एक-एक कर चारों अंदर आए और कमरे की अलमारियों को खंगालने लगे।
कुछ देर बाद चारों नकाबपोशों ने उनकी पत्नी और बेटी को चाकू व पेचकस की नोक पर बंधक बना लिया। उनके कमरे की अलमारियों को खंगाला और आभूषण लूट लिए। आरोपियों ने राखी से पहनी हुई सोन-डायमंड की ईयरिंग्स, नोजपिन, कंगन तक भी उतरवा लिए। इसके 20 मिनट बाद आरोपियों ने उनका कमरा खुलवाया और उसी कमरे में फिर तीनों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विकास ने बताया कि आरोपी पूछते रहे कि नीचे कौन रहता है, बगल वाले मकान में कौन रहता है। लगभग 10 मिनट तक इस कमरे में भी बंधक बनाकर रखा। इसके बाद पुलिस या मीडिया में जाने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी पिछले रास्ते से निकल गए। आरोपियों के जाने के 10 मिनट बाद तीनों ने विकास जैन ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी।
विकास के अनुसार 3-4 मिनट बाद नीचे गए तो एक पीसीआर जाती दिखी। उसे उन्होंने रुकवाकर मदद मांगी। पुलिसकर्मियों को तब तक पता ही नहीं था कि लूट की कॉल हुई है। इसके बाद पुलिस की टीमें व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्कवाड व अन्य टीमों ने भी मामले में जांच की। एसीपी उद्योग कुलदीप सिंह ने बताया कि पालम विहार थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में टीमें जांच कर रही है।