फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Restoration of Delhi-Gurugram Expressway hangs in balance

Gurugram News: अधर में लटका दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे का जीर्णोद्धार

Tue, 23 Sep 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Restoration of Delhi-Gurugram Expressway hangs in balance
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के जीर्णोद्धार कराने का मामला लटक सकता है। ठेकेदार एनएचएआई के साथ जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कराने में देरी कर रहा है। एक माह से मामला लटका हुआ है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली-जयपुर हाईवे के दिल्ली-गुरुग्राम के बीच एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित किया है जिससे वाहन चालक दिल्ली से गुरुग्राम आसानी से पहुंच सके। हालांकि करोड़ों रुपये टोल की वसूली होने के बाद भी एक्सप्रेसवे की हालत सही नहीं है। कई जगहों पर एक्सप्रेसवे की रेलिंग समेत अन्य अव्यवस्थाएं हैं। हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला के बीच दोनों ओर की सर्विस रोड खराब है। एनएचएआई ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के जीर्णोद्धार पर करीब 245 करोड़ का टेंडर जारी किया था और सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को ठेका मिला था। सूत्रों के अनुसार एनएचएआई व ठेकेदार के बीच एग्रीमेंट नहीं हुआ है। ठेकेदार से एनएचएआई को सुरक्षा राशि भी नहीं दिया है। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले को मुख्यालय देख रहा है। अभी कुछ कहना संभव नहीं है।
विज्ञापन




18 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम में

दिल्ली में राव तुलाराम मार्ग से लेकर गुरुग्राम के खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक के भाग को दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे कहा जाता है। इसकी लंबाई 28 किलोमीटर है। 10 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में जबकि 18 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम में पड़ता है। दो लाख से अधिक वाहन रोज गुजरते हैं। एनएचएआई ने दो साल के भीतर एक्सप्रेसवे की तस्वीर पूरी तरह बदलने की योजना बनाई है। योजना के मुताबिक सबसे पहले रेलिंग दुरुस्त किया जाना है। इसके बाद सड़क की मरम्मत का काम किया जाएगा। नरसिंहपुर गांव के सामने दोनों तरफ सर्विस लेन आरएमसी (रेडी-मिक्स कंक्रीट) की बनाई जाएगी। पुरानी लाइटों की जगह नई लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed