फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Resolved the issues of 90 pensioners.

Gurugram News: 90 पेंशनभोगियों की समस्याओं का किया समाधान

Wed, 14 Oct 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Resolved the issues of 90 pensioners.
गुरुग्राम। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर रेस्ट हाउस में आयोजित दो दिवसीय पेंशन अदालत में 90 से अधिक पेंशनभोगियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), हरियाणा चंडीगढ़ कार्यालय और कोषाधिकारी कार्यालय गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में पेंशन अदालत लगी।
विज्ञापन

पेंशन अदालत की अध्यक्षता उप महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) अर्पित चौधरी ने की। इस अवसर पर कोषाधिकारी नैंसी यादव भी उपस्थित रहीं। प्रधान महालेखाकार कार्यालय की ओर से वरिष्ठ लेखाधिकारी मनोज कुमार मीणा, सहायक लेखाधिकारी विकेश, सहायक लेखाधिकारी अजय कुमार तथा लेखाकार मनिंदर ने पेंशनभोगियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। पेंशन अदालत में पेंशन निर्धारण, पेंशन संशोधन, बकाया पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। पेंशनभोगियों को उनके मामलों की स्थिति के बारे में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस पहल का उद्देश्य पेंशनभोगियों को एक ही स्थान पर पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाना और लंबित मामलों में कार्रवाई को गति देना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed