{"_id":"62892af634494e4b3e303fee","slug":"residents-of-chinatels-protest-at-builder-s-office-gurgaon-news-noi649918927","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनटेल्स के निवासियों का बिल्डर कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनटेल्स के निवासियों का बिल्डर कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर 109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के निवासी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चिनटेल्स बिल्डर के कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। निवासियों ने मांग की है कि जब तक ऑडिट पूरा नहीं हो जाता, उनसे रखरखाव शुल्क नहीं लिया जाए। जो भी मुद्दे लंबित हैं, उनका जल्द समाधान किया जाए।
शनिवार की सुबह चिनटेल्स पैराडाइसो रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित अन्य निवासी बजघेड़ा फ्लाईओवर के पास बिल्डर के कॉरपोरेट ऑफिस पर पहुंचे। यहां पर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए कहा कि रखरखाव शुल्क के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
यहां के रहने वाले पहले से ही अनिश्चितता के माहौल में जी रहे हैं। उन्हें यह भी नहीं पता है कि उनके फ्लैट रहने के लिए सुरक्षित हैं या नहीं हैं। इसके लिए संरचनात्मक ऑडिट की रिपोर्ट की प्रतीक्षा हो रही है। इसके साथ ही मांग की है कि यहां के निवासियों का जो पैसा जमा है, उसका गलत इस्तेमाल बिल्डर न करे। बिजली के बिल के मुद्दे पर भी अभी वार्ता लंबित है। इसका भी समाधान होना चहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर सोसाइटी के प्रेम कौशल, राजेश शर्मा, सुनील, रजनीश श्रीवास्तव, गौरव अग्रवाल, सपना ठाकुर, एसके रोहिल्ला, सुनीता मिनोचा, तुषार चौधरी, रोहित शर्मा, शोभा यादव, अमन यादव, भावना अग्रवाल, दुष्यंत जैन, शालिनी सिंह, नुपुर चावला, जेके जैन आदि मौजूद थे।