फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents of Badshahpur grappling with civic issues demand action from the CM

Gurugram News: बादशाहपुर में नागरिक समस्याओं से जूझ रहे लोग, सीएम से कार्रवाई की मांग

Thu, 24 Sep 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Residents of Badshahpur grappling with civic issues demand action from the CM
सेक्टर 70-ए में सीवर ओवरफ्लो और सड़कों की बदहाली से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन





कुशाल रंगा
बादशाहपुर। सेक्टर 70-ए स्थित बीपीटीपी अस्टेयर गार्डन्स और आसपास के रिहायशी इलाकों के लोग इन दिनों गंभीर नागरिक समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से जूझ रहे हैं। मुख्य सड़कों पर बहता सीवर का पानी, जलभराव, क्षतिग्रस्त पहुंच मार्ग और ड्रेनेज खुदाई के कारण हरी-भरी ग्रीन बेल्ट पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान न मिलने पर अब निवासियों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

सीवर ओवरफ्लो से महामारी का खतरा : अस्टेयर गार्डन्स के सी-1 और सी-2 गेट के बीच 60 मीटर रोड की ओर जाने वाली मुख्य राजस्व सड़क पर लंबे समय से सीवर और गंदा पानी जमा है। इस कारण आसपास के इलाके में बदबू फैल रही है और मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों को डर है कि यदि जल्द ही इस गंदे पानी की स्थायी निकासी नहीं की गई, तो क्षेत्र में गंभीर बीमारियां और महामारी फैल सकती है।
विज्ञापन


जीएमडीए प्रोजेक्ट और सड़कों की बदहाली
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा बरसाती नाले के लिए की गई खुदाई के कारण 24 मीटर कनेक्टिविटी मार्ग और 60 मीटर रोड का संपर्क कट चुका है। खुदाई के बाद मलबे के ढेर, गड्ढे और अव्यवस्थित यातायात के चलते रोजाना भारी जाम लग रहा है। इससे रोजाना स्कूल बसें, एम्बुलेंस और आम वाहन चालक घंटों जाम में फंस रहे हैं। इसके अलावा, खुदाई के कारण पर्यावरण संरक्षण के लिए बनाई गई ग्रीन बेल्ट को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्यमंत्री और उपायुक्त को पत्र सौंपकर मांग की है कि इस मामले को अक्तूबर 2026 में आयोजित होने वाली सीएम कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल किया जाए। मांग है कि केवल दिखावे की सफाई के बजाय सड़कों, सीवर और ग्रीन बेल्ट का स्थायी पुनर्निर्माण किया जाए।
- आरुणि शुक्ला, महासचिव, अस्टेयर गार्डन ओनर्स एसोसिएशन (एजीओए)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article