{"_id":"6545400749b4f20858046936","slug":"repair-work-completed-water-supply-started-from-boosting-station-of-sector-51-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-17866-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मरम्मत का कार्य पूरा, सेक्टर 51 के बूस्टिंग स्टेशन से चालू की गई जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मरम्मत का कार्य पूरा, सेक्टर 51 के बूस्टिंग स्टेशन से चालू की गई जलापूर्ति
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 10 बजे से बंद की गई थी पानी की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मुख्य पाइप लाइनों में टूट फूट की मरम्मत के बाद सेक्टर 51 के बूस्टिंग स्टेशन से शुक्रवार शाम पानी चालू कर दिया गया है।
जीएमडीए ने शुक्रवार की सुबह पेयजल की मुख्य पाइप लाइनों में लीकेज के मरम्मत कार्य के लिए सेक्टर 51 के बूस्टिंग स्टेशन से जलापूर्ति बंद की थी। साउथ सिटी -2 ए वन ब्लॉक, सोहना रोड पर शीशपाल विहार और सेक्टर 45 में कन्हई गांव के प्राइमरी स्कूल के पास जीएमडीए के पेयजल की 1000 एमएम और 800 एमएम की मुख्य पाइप लाइनों में लीकेज थी। इसकी मरम्मत के लिए पाइप लाइन को खाली किया गया था और सेक्टर 51 के बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टर 42 से 74 और बादशाहपुर गांव की जलापूर्ति शुक्रवार को बंद की गई थी। जीएमडीए की ओर से यह जानकारी दी गई कि सुबह 10 बजे इन सेक्टरों की जलापूर्ति बंद की गई। शाम सात बजे तक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सेक्टर 51 के बूस्टिंग स्टेशन से पानी चालू कर दिया गया है। मरम्मत का कार्य तय समय से पहले पूरा किया गया। लोगों को सूचित किया गया था रात आठ बजे के बाद जलापूर्ति चालू होगी। सभी सेक्टरों में शुक्रवार की रात जलापूर्ति चालू कर दी गई है।