फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Repair of collapsed master sewer line begins

Gurugram News: धंसी मास्टर सीवर लाइन की मरम्मत शुरू

Tue, 09 Jun 2026 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Repair of collapsed master sewer line begins
सीवर लाइन ठीक करने के​ लिए की गई शटरिंग। स्त्रोत- प्रा​धिकरण - फोटो : credit
सुरक्षा के मद्देनजर गहरी खुदाई के बाद शटरिंग का कार्य किया पूरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर एसडी आदर्श स्कूल के पास धंसी मास्टर सीवर लाइन की मरम्मत के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गहरी खुदाई के बाद शटरिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है, ताकि मरम्मत के दौरान मिट्टी खिसकने या ढहने का खतरा न रहे।
गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर सुभाष चौक से बादशाहपुर के आगे तक लगभग 11 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया गया है। एलिवेटेड रोड की शुरुआत एसडी आदर्श स्कूल के निकट से होती है। इसी स्थान पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की पुरानी मास्टर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण छह मई को हाईवे का एक हिस्सा धंस गया था। इसके बाद से सड़क की एक लेन बंद है और यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा सीवर लाइन की मरम्मत के लिए खुदाई का कार्य कराया जा चुका है। अब क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को बदलने और मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, हाईवे निर्माण के दौरान इस मुख्य सीवर लाइन को शिफ्ट नहीं किया जा सका था। करीब 30 से 35 वर्ष पुरानी यह सीवर लाइन अब काफी जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण सड़क धंसने की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बंद लेन को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed