{"_id":"6906478ba40329e1a303ab63","slug":"removal-of-high-tension-wires-accelerates-to-open-gurugram-rewari-highway-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71097-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान
विज्ञापन
सुसाइड नोट में किसी को नहीं बताया जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गढ़ी हरसरु रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मृतक के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
जीआरपी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल पूनम को सुबह गढ़ी हरसरु के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक के जांच की गई तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि मेरा नाम अनिल कुमार और पिता का नाम दयालदास है। मैं खुद अपनी मौत मरने जा रहा हूं। इसमें किसी की कोई जिम्मेदारी नहीं है। इसके अलावा कोई अन्य दस्तावेज या मोबाइल मौके से नहीं मिला है। जांच में पता चला है कि सुबह सात बजे फर्रुखनगर की तरफ जाने वाली एक मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दी है।