Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relief for passengers on the Gurugram-Pataudi route; buses will now be available every 10 minutes.

Gurugram News: गुरुग्राम-पटौदी रूट पर यात्रियों को राहत, अब हर 10 मिनट में मिलेगी बस

Tue, 24 Nov 2026 05:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Relief for passengers on the Gurugram-Pataudi route; buses will now be available every 10 minutes.
आरटीए की समय सारिणी के अनुसार संचालित होंगी रोडवेज, सिटी व निजी बसें
विज्ञापन

नंबर गेम - 88 ट्रिप हुईं तय
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी रूट पर अब यात्रियों को हर 10 मिनट में रोडवेज, सिटी और निजी ऑपरेटरों की बसें मिलेंगी। समय सारिणी के अनुसार, तय 88 ट्रिप समय पर रवाना होने से यात्रियों को लंबे समय तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय ने गुरुग्राम-पटौदी रूट पर बसों के संचालन की अस्थायी समय सारिणी जारी की है। नई समय सारणी के अनुसार, गुरुग्राम-पटौदी रूट पर यात्रियों को सुबह 5.40 बजे से रात 8.10 बजे तक हर 10 मिनट के अंतराल पर बसों की सुविधा मिलेगी। समय सारिणी को इस तरह से बनाया गया है, जिसमें रोडवेज बस के बाद निजी ऑपरेटर की बस को समय दिया गया है।
आरटीए कार्यालय की ओर से सभी सहकारी समितियों व निजी बस संचालकों को परिवहन आयुक्त के निर्देशों के तहत निर्धारित समय पर ही बसें चलाने की बात कही गई है। जीएमसीबीएल द्वारा पटौदी रूट पर सिटी बसों के संचालन की मांग को देखते हुए गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक कार्यालय और निजी बस ऑपरेटरों की सहमति से समय सारिणी तैयार की गई है। नई समय सारिणी के तहत गुरुग्राम और पटौदी दोनों छोर से दिनभर में 88-88 ट्रिप (फेरे) निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों व लंबे रूटों की बसें भी शामिल
नई समय सारिणी में स्पष्ट किया गया है कि गुरुग्राम-पटौदी काउंटर से संचालित होने वाले हरियाणा रोडवेज के कुल 22 परमिटों को समायोजित किया गया है। इसमें गुरुग्राम से पटौदी (चार परमिट), कोसली वाया पटौदी (छह परमिट), नारनौल वाया रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रहनवा, बलेवा, नूरगढ़, जोनियावास, घोषगढ़, अलमर्दी, लोकरी, तेलपुरी, माछरोली और इंच्छापुरी जाने वाली बसें भी तय समय सारणी के अनुसार चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
रोडवेज, सिटी व निजी बसों के लिए कुल 88 ट्रिप की समय सारिणी तैयार की गई है, जिसके अनुसार तीन तरह की बसें संचालित की जाएंगी। यदि हरियाणा रोडवेज या किसी निजी ऑपरेटर की ओर से कोई उचित आपत्ति दर्ज कराई जाती है, तो इस अस्थायी समय सारिणी में आवश्यक बदलाव किया जा सकता है। - हरेंद्र वीर, एडीटीओ एवं सहायक सचिव आरटीए, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article