Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relief for expressway residents: E-buses launched on 5 new routes

Gurugram News: एक्सप्रेसवे निवासियों को राहत, 5 नए रूटों पर ई-बसें शुरू

Sun, 29 Nov 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Relief for expressway residents: E-buses launched on 5 new routes
चंदन दीप सिंह बम्मी, सचिव, एम3एम वुडशायर, सेक्टर 107
कॉलेज, नौकरी और अन्य काम के लिए पुराने शहर तक पहुंचना होगा आसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास बसे सेक्टरों, सोसाइटियों और गांवों में रहने वाले लोगों के लिए रविवार को शुरू हुई ई-बस सेवा बड़ी राहत लेकर आई है। मुख्यमंत्री द्वारा 100 नई ई-बसों के उद्घाटन के बाद जिले के सार्वजनिक परिवहन को बड़ा विस्तार मिला है।
इसमें से करीब 25 बसें एक्सप्रेसवे के क्षेत्रों को मुख्य शहर और मेट्रो स्टेशनों से जोड़ने के लिए पांच नए रूटों पर चलाई गई हैं। इन रूटों में सेक्टर 99ए से गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन (315), सेक्टर 99ए से केंद्रीय विहार (317), धनकोट से मिलेनियम मेट्रो स्टेशन (322), सेक्टर 37डी से सेक्टर 58 (324) और मिलेनियम मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 107 (127) शामिल हैं। अब हजारों यात्रियों को कॉलेज और दफ्तर जाने के लिए महंगी कैब या निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

-----------
सेक्टर-107 में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने के कारण लोग पुराने शहर से आसानी से जुड़ नहीं पाते थे। ई-बस सेवा शुरू होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और रोजमर्रा के कामों के लिए निर्भरता कम होगी। - चंदन दीप सिंह बम्मी, सचिव, एम3एम वुडशायर, सेक्टर-107
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ई-बसों के चलने से लोगों को सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिलेगा। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण में कमी लाने में भी मदद मिलेगी। -सचिन, निवासी, एम3एम वुडशायर, सेक्टर-107
---------
सेक्टर 37 सी व डी से नई ई-बस सेवाओं की शुरुआत क्षेत्र के निवासियों के लिए एक सुखद और स्वागतयोग्य कदम है। भविष्य में बसों की संख्या, रूट और फ्रीक्वेंसी का भी विस्तार किया जाएगा। - सौरभ मित्तल, सचिव, रामप्रस्थ सिटी, सेक्टर-37डी
-----------
घर में वाहन नहीं होने पर महिलाओं को छोटे-छोटे कामों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। ई-बस सेवा शुरू होने से महिलाएं बाजार, अस्पताल और अन्य जगहों पर आसानी से जा सकेंगी।- मिनी वर्मा, हेवो आपर्टमेंट-2











चंदन दीप सिंह बम्मी, सचिव, एम3एम वुडशायर, सेक्टर 107

चंदन दीप सिंह बम्मी, सचिव, एम3एम वुडशायर, सेक्टर 107

चंदन दीप सिंह बम्मी, सचिव, एम3एम वुडशायर, सेक्टर 107

चंदन दीप सिंह बम्मी, सचिव, एम3एम वुडशायर, सेक्टर 107

चंदन दीप सिंह बम्मी, सचिव, एम3एम वुडशायर, सेक्टर 107

चंदन दीप सिंह बम्मी, सचिव, एम3एम वुडशायर, सेक्टर 107

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article