फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relationship with girl on the pretext of marriage, case registered

शादी का झांसा देकर युवती के साथ बनाए संबंध, केस दर्ज

Thu, 10 Mar 2022 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
Relationship with girl on the pretext of marriage, case registered
बादशाहपुर। ओयो होटल में काम करने वाले युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर नौ माह तक शारीरिक संबंध बनाए। युवती एक माह की गर्भवती भी है। भोंडसी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उत्तराखंड के रहने वाले आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से यूपी की रहने वाली (20) युवती ने बताया कि नौ माह पहले उसकी मुलाकात उत्तराखंड निवासी योगेश से हुई थी। वह भोंडसी थाना क्षेत्र के एक ओयो होटल में रिसेप्शन पर काम करता है । धीरे-धीरे उससे दोस्ती हो गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर ओयो के स्टाफ रूम में ही शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िता ने बताया कि करीब एक महीने से वह गर्भवती है और अब आरोपी योगेश उससे शादी करने से इंकार कर रहा है। पुलिस ने युवती की काउंसलिंग कराने के बाद उसके बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed