फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Registry of flat got done by becoming a fake building owner

फर्जी भवन मालिक बनकर करा ली फ्लैट की रजिस्ट्री

Sat, 21 May 2022 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Registry of flat got done by becoming a fake building owner
गुरुग्राम। करीब 15 साल पहले परिचित दंपती को किराये पर मकान देना उत्तराखंड के एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। इस दौरान किराये पर रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी अब भी इस मकान में रह रही है। महिला को मकान खाली करने को कहा गया तो उसने बताया कि मकान उसके पति ने खरीद लिया था। आरोप है कि फर्जी भवन मालिक खड़ा करके तहसील में इस मकान की रजिस्ट्री करा ली गई। डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को यह शिकायत उत्तराखंड के अल्मोड़ा के नौगांव निवासी अनिल कुमार ने दी है। फिलहाल वह दिल्ली के आया नगर में रहता है। आरोप है कि साल 2000 में वह डीएलएफ सिटी पार्ट-1 में रहता था। उस दौरान ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में डीएलएफ पार्ट-2 ऑकवुड एस्टेट में तीसरी मंजिल का फ्लैट निकला था। 20 जून 2001 को इस पर कब्जा मिला था जिसकी रजिस्ट्री 19 अप्रैल 2004 को हुई थी। इस फ्लैट में बिजली का मीटर भी उसके नाम पर लगा था। आरोप है कि उस समय ये फ्लैट अपने गांव के ही गोविंद और उसकी पत्नी दीपा को किराये पर दे दिया था। साल 2007 में अनिल अपने गांव चला गया था। साल 2015 में गोविंद की मौत हो गई। यह पता चलने पर अनिल गुरुग्राम आया और गोविंद की पत्नी दीपा को कहा कि उसे रुपयों की जरूरत है और अपने इस मकान को बेचना चाहता हूं, इसलिए खाली कर दें।
विज्ञापन

इस पर महिला ने कहा कि उसे 2-3 महीने का समय चाहिए लेकिन बार-बार कहने पर भी 2-3 महीने बाद भी खाली नहीं किया। अनिल कुमार फिर मकान पर गया तो महिला ने कह कि यह मकान तो उसके पति ने खरीद लिया था जबकि अनिल अपने इस मकान को बेचने का करार सिविल लाइन निवासी अक्षय गुप्ता से कर चुका था। मकान की रजिस्ट्री अक्षय गुप्ता के नाम कराने अनिल जब तहसील कार्यालय पहुंचा, तो पता चला कि यह मकान तो दीपा देवी के नाम हो चुका है। पता चला कि अनिल नामक किसी व्यक्ति ने इस मकान की रजिस्ट्री दीपा के नाम कराई। तब पता चला कि किसी फर्जी व्यक्ति ने अनिल बनकर यह फर्जीवाड़ा किया। अब महिला के खिलाफ डीएलएफ फेज-2 थाना में फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed