फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Reduction in accidents by 50% at five places

Gurugram News: पांच स्थानों पर दुर्घटनाओं में 50 % तक कमी

Wed, 17 Apr 2024 04:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Reduction in accidents by 50% at five places
सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक के फैसले का धरातल पर हुआ है व्यापक असर
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा के तहत सरहौल बॉर्डर से कापड़ीवास तक सीसीटीवी कैमरे लगाएगा एनएचएआई


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वित्तीय वर्ष 2023-24 की अवधि में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर लिए गए निर्णयों का धरातल पर व्यापक असर हुआ है। इस पूरी अवधि में आईएमटी मानेसर चौक, पंचगांव चौक, इफको चौक, रामपुरा चौक सहित वाटिका चौक पर सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।


लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित मासिक बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को भी शामिल किया गया। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में हर व्यक्ति को सजग होकर सड़क सुरक्षा के मानकों का पूर्ण अनुपालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिले में व्यापक तौर पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि हर व्यक्ति सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए एक बेहतर नागरिक होने का फर्ज निभाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर ओवरलोड वाहन भी दुर्घटना का बड़ा कारण बनते हैं। ऐसे में आरटीए विभाग ओवरलोड वाहनों के चालान अभियान को और अधिक गति देना सुनिश्चित करे। डीसी ने बैठक में कृष्णा चौक पर सड़क के बीचों बीच खड़े बिजली के पोल का नहीं हटाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तय समय में इस पोल को वहां से हटाया जाए। अगर इसके बाद भी यह कार्य नहीं होता है तो एसडीएम गुरुग्राम संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई करें।
विज्ञापन



नरसिंह पुर के पास एफओबी जुलाई तक होगा चालू


गुरुग्राम। क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव गजेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरुग्राम जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरसिंहपुर के नजदीक एफओबी का कार्य मार्च में शुरू हो गया है। यह कार्य इस वर्ष जुलाई माह तक पूरा हो जाएगा। वहीं उपरोक्त मार्ग पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने, हिट एंड रन मामलों सहित अन्य किसी दुर्घटना से निपटने के लिए 360 डिग्री पर घूमने वाले नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बैठक में उपस्थित एनएचएआई के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण में सरहौल बॉर्डर से खेड़की दौला टोल तक प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर यह कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं खेड़की दौला टोल से कापड़ीवास टोल के बीच चिन्हित स्थानों पर कैमरे लगाने के लिए पुलिस विभाग से सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह काम अगले छह माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी पर रहेगा जोर

आरटीए ने बताया कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत 13 व 14 अप्रैल को व्यापक जांच अभियान के तहत जिले के पांच सौ से अधिक स्कूलों की 2088 बसों की जांच कर 532 का चालान किया गया है। इसके उपरांत बची हुई बसों की जांच के लिए स्कूल प्रबंधन को 17 अप्रैल को लघु सचिवालय स्थित पार्किंग स्थल पर बसों को लाने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने आरटीए विभाग को स्कूल बसों से जुड़े विषयों के संबंध में आरटीए विभाग में एक अलग काउंटर लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आरटीए विभाग की ओर से ओवरलोड वाहनों का मार्च माह में एक करोड़ 20 लाख व अप्रैल माह में अभी तक 55 लाख का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न चौक चौराहों सहित प्रमुख मार्गों को बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया गया है। जिसमें महावीर चौक, मेफील्ड गार्डन टी पॉइंट आदि शामिल हैं। बैठक के दौरान सभी सदस्यों से सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुझाव भी मांगे गए।



बैठक में एडीसी हितेश कुमार मीणा, सोहना के एसडीएम सोनू भट्ट, गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र कुमार, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, पटौदी के एसडीएम होशियार सिंह, सीटीएम कुंवर आदित्य विक्रम, ओएसडी टू डीसी प्रीति रावत सहित एनएचएआई, जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम, नगर निगम मानेसर व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed