फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Reducing road accidents is the priority of the district administration: Sonu Bhatt

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : सोनू भट्ट

Thu, 23 Jul 2026 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Reducing road accidents is the priority of the district administration: Sonu Bhatt
अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से दुर्घटना संभावित स्थलों पर समयबद्ध सुधार करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

गुरुग्राम। अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता बताई है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से दुर्घटना संभावित स्थलों पर समयबद्ध सुधार करने के निर्देश दिए। ब्लैक स्पॉट्स पर इंजीनियरिंग सुधार, प्रभावी प्रवर्तन और सड़क सुरक्षा जागरूकता पर समान कार्य आवश्यक है।
यह निर्देश उन्होंने जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिए। बैठक में जिले के ब्लैक स्पॉट्स, दुर्घटना संभावित स्थलों और जीरो फेटेलिटी अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत, अतिरिक्त निगम आयुक्त रविंद्र यादव और कई एसडीएम अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा हुई। जून माह में कुल 1896 चालान किए जा चुके हैं। एसीपी ट्रैफिक ने बताया कि एनआईसी सर्वर से 1,536 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए भेजे गए हैं। सोनू भट्ट ने तकनीकी बाधाएं दूर कर लाइसेंस निलंबन प्रक्रिया तेज करने को कहा। इससे यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित होगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों पर सख्ती
अधिकारियों ने बताया कि जून 2026 में ओवरलोडिंग के 220 चालान किए गए। 1 से 21 जुलाई तक 184 वाहनों के चालान कर 1 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। सोनू भट्ट ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) तथा संबंधित विभागों को नियमित जांच अभियान जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले वाहन दुर्घटनाओं, सड़कों को नुकसान और प्रदूषण बढ़ाते हैं। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य
बैठक में बिलासपुर चौक, बिनोला, पंचगांव चौक, मानेसर, नरसिंहपुर, खांडसा, नाहरपुर, सेक्टर-31, बादशाहपुर चौक, वाटिका चौक तथा एयरिया मॉल सहित 21 ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा की गई। इन स्थानों पर सड़क चिह्नांकन, स्ट्रीट लाइट, संकेतक बोर्ड, पैदल पार पथ और स्पीड कैल्मिंग उपाय करने के निर्देश दिए गए। अवैध कट बंद करने तथा अन्य इंजीनियरिंग सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed