{"_id":"6124e79e8ebc3e17183ed3f8","slug":"rape-on-the-pretext-of-marriage-case-registered-gurgaon-news-noi600725485","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर की निजी कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।
पुलिस के अनुसार शिकायत देने वाली 21 साल की युवती मूलरूप से रायबरेली की रहने वाली है। किराये पर रहकर मानेसर स्थित निजी कंपनी में नौकरी करती है। कुछ महीने पहले कंपनी में साथ काम करने वाले जैकबपुरा निवासी प्रदीप कुमार से उसकी दोस्ती हुई थी। प्रदीप ने शादी का वादा किया और एक दिन घर जाकर दुष्कर्म किया। इसका विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि जल्द ही शादी तो हम करने ही वाले हैं। जिसके कारण युवती चुप रही। आरोपी बार-बार उसके मकान पर जाकर दुष्कर्म करता। दोनों लिव इन में रह रहे थे। लेकिन अब अचानक से युवक ने शादी से मुकर गया ।
युवती ने इसका विरोध जताया तो आरोपी धमकी देने लगा कि इस बारे में किसी को बताया या शिकायत दी तो जान से मार देगा। परेशान होकर युवती ने शिकायत पुलिस को दी। मानेसर महिला थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।