फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rape accused arrested

Gurugram News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested
अश्लील वीडियो बनाकर पिछले एक साल से कर रहा था ब्लैकमेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली शिकायत में पीड़िता ने कोल ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने की जानकारी दी थी। आरोपी महिला को ब्लैकमेल करके पिछले एक साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने शिकायत मिलने के पांच दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला 20 अगस्त 2023 को मायके जा रही थी। उसी समय उसका पड़ोसी (आरोपी) महिला का पीछा करते हुए बस में सवार हो गया। जब बस नूंह बस अड्डे पर रुक गई। तभी आरोपी कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर लाया और महिला को पिला दी। इसके बाद महिला की तबियत खराब हो गई। आरोपी दवा दिलाने के बहाने महिला को सुनसान जगह प्रबल ले गया। वहां पर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के साथ महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर एक वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की हरकतों से परेशान महिला ने सारी बात पति को बताई। 10 अक्तूबर को महिला ने महिला थाना नूंह में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed