Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ramprastha builder not giving flat nor money in gurugram

रामप्रस्था बिल्डर प्रोजेक्ट के 300 निवेशक निराश, फ्लैट या रकम वापस मांगने पर नंबर ब्लॉक कर देता है बिल्डर

Sat, 18 Jul 2020 04:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
ramprastha builder not giving flat nor  money in gurugram
गुरुग्राम की रामप्रस्था राइजसोसाइटी 9 साल में भी नहीं बनी - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। सेक्टर-37 डी में रामप्रस्था बिल्डर के प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले 300 लोग पांच साल से परेशान हैं। फ्लैट की 90 फीसदी तक राशि देने के बाद भी बिल्डर परियोजना को पूरा नहीं किया है। यह परियोजना साल 2015 में ही पूरी होनी थी।
विज्ञापन

निवेशकों का आरोप है कि बिल्डर से वह परियोजना पूरी कर फ्लैट पर कब्जा देने अथवा उनकी जमा राशि वापस करने के लिए बात करते हैं तो बिल्डर उनसे बात करने से मना कर देता है। मेसेज करने पर उनके नंबर को ब्लॉक कर देता है। इस बारे में उन्होंने कई बार जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन निवेशकों ने अब बिल्डर के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। निवेशक अनुज शर्मा, डॉ. योगेश बंधू, ध्रुव कपूर, नमन टुटेजा और विक्रम वर्मा समेत अन्य ने बताया कि बिल्डर नहीं सेक्टर 37 डी की यह परियोजना साल 2011 में लॉन्च की थी।
विज्ञापन

साल 2013 में उन्होंने इस परियोजना में अपने सपनों के आशियाने बुक करवाए थे। यहां प्रत्येक फ्लैट की कीमत करीब 85 लाख रुपये तक है। निवेश करते वक्त बिल्डर ने वायदा किया था कि वह परियोजना को साल 2015 तक पूरा कर देगा, लेकिन आज तक यह परियोजना पूरी नहीं हुई है। पहले बिल्डर से बात करते थे तो कोई न कोई बहाना बनाकर बिल्डर उन्हें वापस भेज देता था और परियोजना को जल्दी पूरा करने का वायदा कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर की मनमानी से खफा होकर कुछ निवेशकों ने राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में याचिका दाखिल की जिनकी याचिका अब तक लंबित है। कार्यवाही ना होने से बिल्डर के हौसले बुलंद हो गए हैं। अब बिल्डर ना तो निवेशकों से बात करता है न ही उनके फोन उठाता है। पहले बिल्डर मेसेज का जवाब भी दे देता था लेकिन अब मेसेज करने वाले निवेशक का मोबाइल नंबर ही ब्लॉक कर देता है।

बिल्डर की मनमानी से परेशान होकर निवेशकों ने अब ऑनलाइन मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर निवेशक बिल्डर के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अधिकारियों से कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। उधर, जिला नगर योजनाकार आर एस बाठ ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। बिल्डर को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed