{"_id":"68bc40139ceba448590e04f0","slug":"raiha-reached-the-quarterfinals-of-the-national-table-tennis-competition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66619-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में पहुंची रायहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में पहुंची रायहा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम की उभरती खिलाड़ी रायहा ने (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) सीआईएससीई राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबला जीत लिया। यह प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित की गई। अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने उत्तर प्रदेश की साक्षी तिवारी को 3-2 के सेट स्कोर से मात दी। यह मुकाबला कड़़ा रहा लेकिन रायहा ने अपनी शानदार तकनीक और आत्मविश्वास से जीत पक्की की।
इस जीत के साथ ही रायहा ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब सात सितंबर को रायहा का मुकाबला कर्नाटक की आइरीन अन्ना सुभाष से होगा। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह भिड़ंत बेहद ही रोमांचक रहने वाली है। गुरुग्राम से जुड़े खेल प्रेमियों और रायहा के परिवार में इस जीत से खुशी का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि रायहा क्वार्टरफाइनल में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर विजयी होगी।