फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Raids in Rohtak Hisar on trail of gangster Vikas Lagarpuria in case of theft of crores

लगरपुरिया ने उगले राज: करोड़ों की चोरी के समय ब्लिंकर जलने से डर गए थे गुर्गे, छूट गया था पैसों से भरा एक बैग

Thu, 22 Dec 2022 06:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 22 Dec 2022 06:02 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि एसटीएफ को रिकवरी को लेकर बड़ी कामयाबी मिली है। जिसका खुलासा एसटीएफ गैंगस्टर की पुलिस रिमांड पूरी होने पर करेगी। 

विज्ञापन
Raids in Rohtak Hisar on trail of gangster Vikas Lagarpuria in case of theft of crores
विकास लगरपुरिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया ने रिमांड के दौरान पूछताछ में कई बड़े राज उगले हैं। गैंगस्टर से मिली सूचनाओं के आधार पर मामले की गुत्थी को सुलझाने में मदद मिलेगी। पुलिस को पता चला कि है जिस फ्लैट में करोड़ों की चोरी को अंजाम दिया गया, उसमें सिक्योरिटी के लिए ब्लिंकर लाइट लगाई गई थी।

विज्ञापन

यह वह सिस्टम होता है, जिसमें लाइट अचानक किसी हरकत के बाद तेजी से जलना-बुझना शुरू कर देती है। चोरी के समय कमरे में ब्लिंकर लाइट जलने से गैंगस्टर के गुर्गे डर गए थे। ऐसे में वह मौके पर ही रुपयों से भरा एक बैग भी छोड़कर भाग गए थे। दूसरी ओर गैंगस्टर की ओर से खुलासे के बाद रखी हुई रकम की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है। यह लाइट जली तो सुरक्षा सिस्टम को कैसे पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों के पास छिपाई थी राशि, ठिकानों पर छापा
खेड़कीदौला थाना क्षेत्र से एक फ्लैट में करोड़ों की हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार मास्टर माइंड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया की सात दिन की पुलिस रिमांड पर है। एसटीएफ की पूछताछ में यह पता चला है कि चोरी की रकम को उसने अपने दोस्तों के पास छुपाया था। इसमें उसने चार दोस्तों के नाम बताए हैं। रोहतक के रहने वाला एक व्यक्ति आरोपी का रिश्तेदार है। जिनके ठिकानों पर एसटीएफ रोहतक व हिसार में छापामारी कर रही है। पैसा वह विदेश ले जा पाने में नाकाम रहा था। उसने जिन लोगों क नाम बताया है कि उनके ठिकानों पर छापामारी चल रही है। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एसटीएफ को रिकवरी को लेकर बड़ी कामयाबी मिली है। जिसका खुलासा एसटीएफ गैंगस्टर की पुलिस रिमांड पूरी होने पर करेगी। आरोपियों की ओर से जमीन या अन्य किसी जगह किए गए संभावित निवेश को भी खंगाला जा रहा है। एसटीएफ की ओर से बरामदगी व निशानदेही या कबूलनामे की जानकारी पुलिस रिमांड के दौरान की जाएगी। जानकारों की माने तो गैंगस्टर से पूछताछ पूरी हो चुकी है। उसके आगे रिमांड की आवश्यकता नहीं है।

आवाज जांच के लिए एसटीएफ करेगी आवेदन
एसटीएफ गैंगस्टर को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क है। गैंगस्टर की आवाज को टेस्ट कराने के लिए मधुबन जाना है। एसटीएफ अपनी रिमांड के दौरान यह समय नहीं खर्च करना चाहती है। जिस दिन उसकी पुलिस रिमांड पूरी होगी उसी दिन एसटीएफ की ओर से अदालत में इसके लिए आवेदन लगाया जाएगा। उसके बाद जेल से उसे मधुबन ले जा कर उसका सैंपल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed