फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   raid on wine party

एडवेंचर जोन में शराब पार्टी पर पुलिस का छापा, 30 गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2020 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
raid on wine party
गुरुग्राम। पुलिस ने शनिवार देर रात गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बालियावास में बने ऑफ रोड एडवेंचर जोन में चल रही शराब पार्टी में छापा मारकर 22 युवकों और 8 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी नशे में धुत थे। जांच में पता चला कि एडवेंचर जोन के मालिक के साथ मिलकर गुरुग्राम के सेक्टर-46 निवासी हर्ष गोसाई ने गुप्त तौर पर यह पार्टी रखी थी। पकड़े गए युवक और युवतियां दिल्ली व गुरुग्राम के रहने वाले हैं। इन्हें एक कोड वर्ड देकर पार्टी में बुलाया गया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक, मौके से 3 पेटी बीयर और एक पेटी शराब मिली है। पार्टी के लिए कोई अनुमति नहीं थी। पुलिस एडवेंचर जोन के मालिक विक्रम व आयोजक हर्ष गोसाई से पूछताछ कर रही है। शनिवार रात पुलिस को इस पार्टी की सूचना मिली। इसके बाद एसीपी करन गोयल के नेतृत्व में डीएलएफ थाना पुलिस ने रात करीब साढ़े 12 बजे छापा मारा। पुलिस को देखकर युवक-युवतियां भागने लगे। इस दौरान पार्टी में शामिल नशे में धुत 22 युवकों व 8 युवतियों को पकड़ लिया गया। इसके रेव पार्टी होने के अंदेशे में टीम ने करीब दो घंटे तक गहन जांच की। हालांकि यहां ड्रग्स जैसी कोई चीज नहीं मिली। पता चला है कि हर्ष गोसाई ने सोशल मीडिया और व्हाट्स एप के जरिए दिल्ली-गुरुग्राम के लोगों को बुलाया था। सभी लोगों को प्रवेश कोडवर्ड के माध्यम से मिला। कोडवर्ड बताने के बाद ही गेट से घुसने दिया गया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जांच में यहां के कर्मचारियों ने खुलासा किया है कि अक्सर वीकेंड पार्टी के लिए बुक रहता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कागजात खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed