फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Raid conducted at a site in Gharot where illegal firecrackers and bombs were being manufactured; a large quantity of explosives seized.

Gurugram News: घरोट में अवैध पटाखे और बम बनाने के ठिकाने पर छापा, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Thu, 22 Oct 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Raid conducted at a site in Gharot where illegal firecrackers and bombs were being manufactured; a large quantity of explosives seized.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। हथीन थाना पुलिस ने गांव घरोट में अवैध रूप से पटाखे और बम बनाने के ठिकाने पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे, बम और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान दो व्यक्ति दीवार फांदकर फरार हो गए। पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर एएसआई अजहरुद्दीन के नेतृत्व में टीम ने मंडकौला रोड स्थित गांव घरोट में गिर्राज के मकान पर छापा मारा। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार श्रवण कुमार के अलावा पर्यावरण विभाग और अग्निशमन सुरक्षा स्टाफ को भी बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, मौके से 20 पैकेट बीड़ी नुमा बम, 10 कट्टे बीड़ी बम, 15 कट्टे छता बम, दो पेटी छता बम, दो कैरेट बम, 77 पैकेट माचिस पटाखे, 68 कट्टे खाली पैकेट और चार कट्टे सफेद व 60 कट्टे काले रंग की विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि हथीन निवासी इस्लाम पर मकान मालिक गिर्राज के साथ मिलीभगत कर अवैध रूप से विस्फोटक बनाने का आरोप है। मौके पर सामग्री बनाने का कोई लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने सामग्री कब्जे में लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed