{"_id":"68bf2a210f83c3d5e406abaa","slug":"quick-response-teams-will-arrive-within-5-minutes-on-complaints-of-dirt-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66743-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गंदगी की शिकायत पर 5 मिनट में पहुंचेगी क्विक रिस्पांस टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गंदगी की शिकायत पर 5 मिनट में पहुंचेगी क्विक रिस्पांस टीमें
विज्ञापन
मेयर राजरानी मल्होत्रा ने निगम क्षेत्र में 12 सफाई साथी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम ने नई पहल की है। सोमवार को मेयर राजरानी मल्होत्रा ने निगम क्षेत्र में 12 सफाई साथी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निगम ने 12 क्विक रिस्पांस टीमों का गठन किया है जो किसी भी तरह की गंदगी की सूचना पर पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंचेंगी। इस पहल से स्वच्छता अभियान को और अधिक बल मिलेगा।
मेयर ने बताया कि सफाई साथी वाहन नागरिकों की शिकायत मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचेंगे और सफाई, कचरा उठाने, मृत पशु हटाने सहित अन्य स्वच्छता संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान करेंगे। इन वाहनों में सहायक सफाई निरीक्षक और सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे ताकि मौके पर ही समस्या का निपटारा हो सके। मेयर ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम नागरिकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। स्वच्छता सेवाओं में गति लाने से शहरवासियों को न केवल राहत मिलेगी बल्कि गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लक्ष्य की ओर भी बड़ा कदम होगा।
77 नए सहायक सफाई निरीक्षक नियुक्त
नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने हाल ही में 77 नए सहायक सफाई निरीक्षक नियुक्त किए हैं। इनमें से जोन-1 क्षेत्र में 20 और जोन-2, 3 व 4 क्षेत्रों में 19-19 निरीक्षक तैनात किए गए हैं। इससे सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। सफाई साथी वाहनों का उद्देश्य केवल शिकायतों का समाधान करना ही नहीं है बल्कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को जिम्मेदार बनाना भी है। उन्होंने बताया कि टीम सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। इसके तहत चारों जोन में प्रतिदिन 200 चालान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक व सहायक सफाई निरीक्षक भी मौजूद रहे।