{"_id":"6a417a07fee3cd161f089cd0","slug":"promises-to-lose-weight-but-empty-pockets-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-92873-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वजन कम करने का वादा, पर की जेबें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वजन कम करने का वादा, पर की जेबें खाली
विज्ञापन
नकली दवाइयां बेच कर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले कॉल सेंटर पर छापा मार कर तीन महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 102 मोबाइल, 150 सिमकार्ड और 12 लैपटॉप बरामद
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हर्बल दवाइयां बेचने के विज्ञापन से भी लोगों को फंसाते थे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध पुलिस ने उद्योग विहार के फेज-5 में वजन कम करने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने शुक्रवार को फेज-5 स्थित कॉल सेंटर पर छापा मार कर तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दिल्ली के आया नगर निवासी मंदीप और रंगपुरी निवासी नेहा व मैनपुरी, उत्तर प्रदेश निवासी वर्षा के रूप में हुई है। आरोपियों से ठगी में इस्तेमाल किए गए 102 मोबाइल, 150 सिम कार्ड, 12 लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जब्त किए गए।
मंदीप वर्तमान में गुरुग्राम के चकरपुर में और वर्षा सुशांतलोक क्षेत्र में रहती हैं। आरोपी महिलाओं से पूछताछ व जांच में पता चला कि क्युरेस्ट साइंस एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फेसबुक व इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर उन पर वजन कम करने की हर्बल दवाइयां बेचने के विज्ञापन चलाए जाते थे। जब कोई व्यक्ति उक्त विज्ञापनों को देखकर पेज पर क्लिक करता तो उसके बाद कॉल सेंटर से आरोपियों द्वारा संबंधित व्यक्ति से बात की जाती थी। व्यक्ति को वजन कम करने के बारे में झांसे में लेकर फर्जी दवाइयां बेची जाती थी।
-- --
असर न होने पर 100 फीसदी रिफंड का किया जाता था वादा
आरोपी लोगों का विश्वास जीतने के लिए असर न होने पर 100 फीसदी रिफंड का झांसा देते थे। बाद में शिकायत मिलने के बाद भी लोगों को रिफंड नहीं दिया जाता है और उनके नंबरों को भी ब्लॉक कर दिया जाता था। पुलिस की जांच में पता चला कि उक्त कॉल सेंटर से आरोपियों ने गुजरात में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी। विभिन्न राज्यों में भी वजन कम करने की दवाइयों के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
-- --
सूरत पुलिस से जानकारी मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस की कार्रवाई
1.70 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में दबिश देने पहुंची सूरत पुलिस ने लोकल स्तर पर गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी। ऐसे में गुुरुग्राम पुलिस भी माैके पर पहुंची और जिले में दर्ज हुए ठगी के मामलों की छानबीन की। कॉल सेंटर से 10 ठगी के मामले सामने आने पर पुलिस ने तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि उद्योग विहार फेज-5 में यह कॉल सेंटर करीब डेढ़ साल से चल रहा था और यहां पर काफी संख्या में युवक-युवतियां क्युरेस्ट साइंस एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम लोगों के पास वजन कम करने की दवाइयां बेचने के बारे में संपर्क करते हैं।
गुजरात की महिला से 1.70 करोड़ की ठगी
कॉल सेंटर के माध्यम से जालसाजों ने गुजरात की एक महिला को वजन कम करने का झांसा देकर करीब 1.70 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पीड़ित महिला ने गुजरात में सूरत पुलिस को अपने साथ ठगी होने के बारे में शिकायत दी। सूरत पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों को पकड़ने के लिए गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-5 में पहुंची। बताया जा रहा है कि सूरत पुलिस भी कॉल सेंटर से ठगी के मामलें में संलिप्त तीन आरोपियों को साथ लेकर गई है।
-- --
डाइटिशियन और डॉक्टर होने की बात कहकर किया गुमराह
वजन कम करने का विज्ञापन देखकर कॉल करने वालों लोगों को जालसाज खुद को ब्यूटीशियन, डाइटिशियन व डॉक्टर होने की बात कहकर गुमराह करते थे। लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता। पुलिस की जांच में सामने आया कि धोखाधड़ी में प्रयोग किए गए मोबाइल नंबर कंपनी के कर्मचारियों को आवंटित किए गए थे। पूरे संचालन का नियंत्रण कंपनी के मैनेजर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, निदेशक/मालिक व अन्य सहयोगियों द्वारा किया जा रहा था।
-- --
वर्जन
कॉल सेंटर से ठगी मामले में संलिप्त अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ठगी के मामलें में अन्य कई लोग भी संलिप्त हैं। तीनों महिला आरोपियों को जांच में शामिल कर जमानत पर छोड़ दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। - गौरव फोगाट, एसीपी साइबर अपराध, गुरुग्राम