Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prince murder case: Hearing to be held on November 12

प्रिंस हत्याकांड: 12 नवंबर को होगी मामले में सुनवाई

Fri, 06 Nov 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Prince murder case: Hearing to be held on November 12
बुधवार को बचाव पक्ष को नोटिस न मिलने की वजह से सुनवाई टली
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्रिंस हत्याकांड मामले की सुनवाई अब 12 नवंबर को होगी। अदालत ने बुधवार को सीबीआई और बचाव पक्ष को दोबारे नोटिस दिया है। मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश यशविंद्र पाल सिंह की अदालत में चल रही है। 30 अक्तूबर को हाई कोर्ट ने इस मामले में ट्रायल छह महीने में पूरा करने का आदेश दिया था। आठ सितंबर 2017 को एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में स्कूल के ही एक छात्र भोलू को सीबीआई ने आरोपी बनाया था।


प्रिंस के पिता ने बताया कि इस मामले में 25 सितंबर को सुनवाई हुई थी। इसके बाद अदालत ने एक दिसंबर की तारीख दी थी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद 31 अक्तूबर को अदालत में मामले की जल्द सुनवाई की याचिका दायर की गई थी। अदालत ने इस पर चार नवंबर की तारीख दी। बचाव पक्ष को नोटिस नहीं मिलने से बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। सीबीआई इस मामले में अपनी तरफ से आर्टिमिस अस्पताल के चिकित्सक, जियो और वोडाफोन के नोडल अधिकारी काे अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed