फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations underway to open Patli flyover after Diwali

Gurugram News: दिवाली के बाद पातली फ्लाईओवर खोलने की तैयारी

Thu, 29 Oct 2026 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to open Patli flyover after Diwali
गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे पर पातली फ्लाईओवर। फोटो- स्थानीय निवासी
फ्लाईओवर पर फिनिशिंग और सुरक्षा संबंधी अंतिम कार्यों को किया जा रहा पूरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (एनएच-352डब्ल्यू) पर निर्माणाधीन पातली फ्लाईओवर को दिवाली के बाद वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है। वर्तमान में इस फ्लाईओवर पर फिनिशिंग और सुरक्षा संबंधी अंतिम कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। एनएच-352डब्ल्यू पर पातली गांव के पास फ्लाईओवर के शुरू होने से न केवल गुरुग्राम-रेवाड़ी के बीच वाहन चालकों के लिए सफर आसान होगा, बल्कि पातली रेलवे क्रॉसिंग और आसपास के इलाकों में लगने वाले भारी जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के अनुसार, फ्लाईओवर का मुख्य सिविल कंस्ट्रक्शन का काम पूरा हो चुका है। अब यहां पर तारकोल बिछाने (कारपेटिंग), रोड मार्किंग आदि को काम किया जा रहा है। 15 से 20 नवंबर के बीच में फ्लाईओवर का काम पूरा करके वाहनों के लिए खोला जाएगा। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी रूट पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

पातली गांव के पास अक्सर रेलवे फाटक बंद होने या संकरे रास्तों के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं, जिससे पीक आवर्स में वाहन चालकों को घंटों जाम में जूझना पड़ता था। यहां पर हाईवे बनने के बाद वाहन चालकों के लिए आवागमन की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
पातली गांव के पास फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में है। दिवाली के बाद सभी कामों को पूरा करके फ्लाईओवर खोलने की तैयारी है। इसके बाद हाईवे पर वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा होगी। - अक्षय गुप्ता, डिप्टी जनरल मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed