फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations for the Jiu-Jitsu competition have begun in the district.

Gurugram News: जिले में जू-जित्सु प्रतियोगिता की तैयारी शुरू

Sat, 04 Jul 2026 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Jiu-Jitsu competition have begun in the district.
15 जुलाई तक कर सकते हैं प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण, बिना कोच के टीम को नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

नंबर गेम- 18 जुलाई को होगी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ गुरुग्राम के तत्वावधान में आगामी 18 जुलाई को आठवीं जिला गुरुग्राम जू-जित्सु चैंपियनशिप 2026 का आयोजन होने जा रहा है। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन दौलताबाद स्थित गुरुग्राम जूडो एकेडमी में किया जाएगा।

जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ हरियाणा और जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया व हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा स्वीकृत इस चैंपियनशिप को भारत सरकार के खेल एवं युवा मामले मंत्रालय द्वारा भी मान्यता प्राप्त है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक, महासचिव दीपिका मान और कोषाध्यक्ष सूरज बोहरा द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रतियोगिता में अंडर-8 आयु वर्ग से लेकर 18 वर्ष से अधिक वर्ग तक के पुरुष व महिला खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि 16 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए केवल कांटेक्ट प्रतियोगिताएं ही मान्य होंगी।
विज्ञापन

देर से आने वाले आवेदन नहीं होंगे स्वीकार

सभी प्रवेश 15 जुलाई तक आयोजन समिति तक पहुंचना अनिवार्य है। देर से आने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सिंगल इवेंट के लिए 800 रुपये और दो इवेंट्स के लिए एक हजार रुपये प्रति प्रतिभागी शुल्क निर्धारित है। अनुशासन बनाए रखने के लिए आयोजकों ने कड़ा नियम बनाया है कि बिना आधिकारिक कोच या मैनेजर के किसी भी टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग समय सुबह आठ बजे निर्धारित
प्रतियोगिता वाले दिन शनिवार को सभी खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग समय सुबह आठ बजे निर्धारित किया गया है। इसके तुरंत बाद सुबह आठ से नौ बजे तक आधिकारिक वजन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और सुबह दस बजे से मुकाबले शुरू हो जाएंगे। खिलाड़ियों की उम्र की गणना नियमों के अनुसार, एक जनवरी से 31 दिसंबर के आधार पर की जाएगी। एक एथलीट एक ही टूर्नामेंट में केवल एक आयु वर्ग में भाग ले सकता है। वहीं जिले के सभी कोचों और प्रबंधक समय रहते गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से खिलाड़ियों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed