Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations for Republic Day celebrations in full swing

Gurugram News: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज

Thu, 22 Jan 2026 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Republic Day celebrations in full swing
24 जनवरी को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगी फाइनल रिहर्सल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम/सोहना। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की जा रही है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को एडीसी सोनू भट्ट ने निरीक्षण कर सभी प्रस्तुतियों की गुणवत्ता का अवलोकन किया।


एडीसी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों और हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन का अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देशभक्ति, संविधान की भावना तथा हरियाणवी लोक परंपराओं के अनुरूप हों। एडीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम समयबद्ध, अनुशासित एवं समारोह की गरिमा के अनुरूप हों।
विज्ञापन



उन्होंने जानकारी दी कि 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी विद्यार्थी पूर्ण वेशभूषा में भाग लेंगे। रिहर्सल का शुभारंभ ठीक सुबह 9:58 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर डीसी अजय कुमार द्वारा जिला परिषद स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत वे आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------

पटौदी में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने की व्यापक जांच

पटौदी। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को देखते हुए गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के दिशानिर्देश पर पटौदी के एसीपी योगेश कुमार ने पटौदी के कोर्ट कम्पलेक्स, सामान्य बस स्टैंड, उपमंडलीय सचिवालय, पटौदी रोड रेलवे स्टेशन सहित आदि जगहों पर भारी पुलिस बल और डॉग स्क्वॉड के द्वारा सभी जगहों पर गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा के हर पहलूओं पर गहनता से जांच की गई। इस मौके पर पटौदी के एसीपी योगेश कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सभी भीड़ वाली जगहों पर गहनता से जांच की जा रही है और आमजन को जागरूक किया जा रहा है कि किसी को कोई संदेहजनक वस्तु या संदेहजनक व्यक्ति मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। संवाद
-------------------
यातायात पुलिस ने लगाए 28 नाके

गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए यातायात पुलिस की तरफ से शहर भर में 28 विशेष नाके लगाए गए हैं। इस दौरान 390 यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने बृहस्पतिवार को ट्रैफिक टॉवर परिसर में तैयारियों को लेकर यातायात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ एक बैठक की। गणतंत्र दिवस समारोह और रिहर्सल को देखते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। सभी भारी वाहनों को कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, रेलवे पुलिस ने बृहस्पतिवार को डॉग स्क्वॉड से रेलवे स्टेशन परिसर की जांच की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed