फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations begin to deal with the third wave

तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां शुरू

Fri, 23 Jul 2021 05:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin to deal with the third wave
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने शुक्रवार को सिविल डिफेंस तथा सामाजिक चिकित्सक महासंघ हरियाणा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि तीसरी लहर की आशंका के चलते जरूरी है कि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं। ताकि जरूरत के अनुरूप लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। हमें समय रहते अपनी सभी तैयारियां ग्राउंड लेवल पर पूरी करनी होंगी। जिले की सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को एकजुटता के साथ काम करना होगा।
विज्ञापन

बैठक में सामाजिक चिकित्सक महासंघ हरियाणा के प्रतिनिधि डॉ. विजय ने बताया कि संस्था से दो हजार डॉक्टर जुड़े हुए हैं। जो महामारी के दौरान अपना सहयोग जिला प्रशासन को देने के लिए तैयार हैं। जिला उपायुक्त ने कहा कि यदि महामारी की कोई और लहर आती है तो उसके बेहतर प्रबंधन व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संस्था के सभी डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग प्रशिक्षित करें। इसके उपरांत इन डॉक्टरों से जरूरत अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं ली जाएंगी। जिला उपायुक्त ने एसडीएम अंकिता चौधरी से कहा कि सिविल डिफेंस द्वारा कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान अच्छा कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed