फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Power supply off

उपकेंद्र में टूटा ट्रांसफार्मर का कंडक्टर, चार घंटे ठप रही बिजली

Wed, 28 Oct 2020 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Power supply off
गुरुग्राम। बादशाहपुर उपकेंद्र में 220 केवी ट्रांसफार्मर का कंडक्टर बुधवार को टूट गया। इससे शहर में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कंडक्टर टूटने के कारण गुरुग्राम, सोहना, मानेसर पचगांव के करीब 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। बिजली आपूर्ति के साथ ही क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पाई। मरम्मत के लिए बादशाहपुर उप केंद्र को भी बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के अधिकारियों ने बताया कि बादशाहपुर उप केंद्र में 26 फीडर हैं। यहां से शहर ही नहीं बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति की जा रही है। दिल्ली के समयपुर बादली से आ रही 220 केवल की लाइन के ट्रांसफार्मर का बुधवार सुबह कंडक्टर टूट गया, जिससे जिले का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो गया। ट्रांसफार्मर के टूटे कंडक्टर को बदलने में बादशाहपुर उप केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मशक्कत की और करीब साढ़े चार घंटे में कंडक्टर को बदल दिया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

चार घंटे तक गुल हुई बिजली के कारण लोगों का कार्य प्रभावित हुआ। ज्यादातर लोगों का घर से ही कार्य चल रहा है। बच्चों की भी ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। खास तौर पर सोसाइटी में रहने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इन स्थानों पर पेयजल की भी काफी दिक्कत हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed